फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

आईटीआई की छात्राओं ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

Sun, 11 Aug 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
education
शाहजहांपुर। रोजा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की छात्राओं ने वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच सिटी मजिस्ट्रेट वनिता सिंह को दी है। छात्राओं का आरोप है कि आईटीआई स्टाफ उनसे प्रैक्टिकल और एग्जाम में पास कराने के लिए न सिर्फ रुपये वसूल रहा है, बल्कि उनका शारीरिक शोषण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

आईटीआई में छात्र-छात्राएं दोनों ही तकनीकी शिक्षा ग्रहण करते हैं। इन दिनों आईटीआई में कई ट्रेड की परीक्षाएं और प्रैक्टिकल चल रहे हैं। प्रैक्टिकल के लिए एग्जामनर दूसरे आईटीआई से भी बुलाए जा रहे हैं। शनिवार को आधा दर्जन से ज्यादा आईटीआई की छात्राओं ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। आरोप लगाया कि आईटीआई में प्रैक्टिकल के बदले उनसे रुपयों की मांग की जा रही है। इतना ही नहीं शारीरिक शोषण भी किया जा रहा है। हालांकि, छात्राओं ने किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया है।
विज्ञापन

छात्राओं का आरोप है कि शारीरिक शोषण का विरोध करने पर उनको फेल और भविष्य खराब करने की धमकी दी जा रही है। इसकी शिकायत प्रधानाचार्य राम प्रकाश से भी की, लेकिन उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने पूरे प्रकरण में जांच सिटी मजिस्ट्रेट वनिता सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं ने प्रैक्टिकल के नाम पर वसूली के साथ शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- इंद्र विक्रम सिंह, डीएम

छात्राओं ने शिकायत में किसी कर्मचारी या शिक्षक का नाम नहीं बताया है। जांच कराई जा रही है। शिकायत करने वाली ज्यादातर छात्राओं का सत्र पूरा हो चुका है। वे पुवायां आईटीआई की हैं।
- राम प्रकाश, प्रधानाचार्य आईटीआई

मामले में जांच की जा रही है। छात्राओं की जो शिकायत है उसमें किसी व्यक्ति विशेष पर आरोप नहीं है। जांच पूरी होने से पहले ज्यादा कुछ कहना मुश्किल होगा।
- वनिता सहिं, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed