{"_id":"5d4f26b28ebc3e6ca302c275","slug":"education-bareilly-news-bly3719625176","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा फीस के गोलमाल में फंसे दो दर्जन डिग्री कॉलेज, होगी 20 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा फीस के गोलमाल में फंसे दो दर्जन डिग्री कॉलेज, होगी 20 लाख की वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सांठगांठ कर परीक्षा फीस डकारने वाले फिलहाल दो दर्जन डिग्री कॉलेज के नाम सामने आ गए हैं। इन्होंने 20 लाख रुपये से अधिक की परीक्षा फीस से गोलमाल किया है। इसके चलते प्रत्येक कॉलेज पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन जुर्माना समेत पूरी राशि वसूलने की तैयारी भी कर रहा है।
पिछले दिनों परीक्षा के दौरान सामने आया था कि तमाम डिग्री कॉलेजों ने परीक्षा फीस डकारकर विश्वविद्यालय में सांठगांठ कर परीक्षा करा दी है। ऐसा पिछले कई साल से हो रहा था। मामला सुर्खियों में आया तो कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने जांच के निर्देश जारी कर प्रो. एके जैतली के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बना दी। बताया जाता है कि इस कमेटी की अब तक की जांच में करीब दो दर्जन ऐसे डिग्री कॉलेजों के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने परीक्षा फीस को हजम कर लिया है। यह कॉलेज बरेली, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर जिले के बताए जा रहे हैं। यह राशि 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इन सभी डिग्री कॉलेजों पर चार-चार हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है और विश्वविद्यालय प्रशासन इसे जुर्माना समेत वसूलने की तैयारी कर रहा है।
जांच कमेटी की रडार पर कई जिम्मेदार
परीक्षा फीस में गोलमाल का मामला खुलने के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। अब तक की जांच में प्रशासनिक भवन में प्रमुख पदों पर बैठे कई जिम्मेदार की संलिप्तता के सबूत मिल रहे हैं। फिलहाल जांच कमेटी इनके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाकर ही शिकंजा कसने की तैयारी में है। वहीं, कुलपति भी मामले को लेकर काफी गंभीर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जांच रिपोर्ट आने पर कई जिम्मेदार कार्रवाई के घेरे में आएंगे।
विज्ञापन
परीक्षा फीस में गड़बड़ी करने वाले तमाम डिग्री कॉलेजों के नाम सामने आए हैं। मामले की जांच अभी जारी है, जांच पूरी होने पर कुलपति को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। - प्रो. एके जैतली, जांच अधिकारी