{"_id":"5d4888fc8ebc3e6d0a3e0346","slug":"education-bareilly-news-bly3713290130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद होने की कगार पर बायोटेक और इंटीरियर डिजाइनिंग के डिप्लोमा कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद होने की कगार पर बायोटेक और इंटीरियर डिजाइनिंग के डिप्लोमा कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सरकार रोजगार परक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने में जुटी है लेकिन बरेली कॉलेज में बायोटेक और इंटीरियर डिजाइनिंग के डिप्लोमा कोर्स बंद होने के कगार पर हैं। तमाम प्रयासों के बावजूद बरेली कॉलेज को इन्हें संचालित करने के लिए विद्यार्थी नहीं मिले हैं।
विश्वविद्यालय के नियमानुसार कोई भी सेल्फ फाइनेंस कोर्स संचालित करने के लिए कम से कम दस एडमिशन अनिवार्य है। इनकी फीस से होने वाली आय से ही इन कोर्स का खर्च निकाला जाता है। लेकिन इस बार बरेली कॉलेज में बायोटेक और इंटीरियर डिजाइनिंग के डिप्लोमा कोर्स बंद होने के कगार पर हैं। सोमवार को एडमिशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि थी लेकिन बायोटेक में सिर्फ चार एडमिशन ही हुए जबकि इंटीरियर डिजाइनिंग में कोई एडमिशन ही नहीं हुआ। ऐसे में बायोटेक के छात्र-छात्राओं को कॉलेज को फीस लौटानी पड़ेगी और इन दोनों कोर्स का सत्र शून्य हो जाएगा। वहीं, बरेली कॉलेज में ही संचालित ट्रेवल एंड टूरिज्म का डिप्लोमा पाठ्यक्रम वर्ष 2012 से बंद पड़ा है। इस शैक्षिक सत्र से कॉलेज प्रशासन इसे दोबारा शुरू करने की तैयारी में था और शिक्षकों ने तमाम छात्र-छात्राओं से व्यक्तिगत रूप से भी संपर्क किया। इसके बावजूद कोई एडमिशन न होने से यह कोर्स भी बंद ही रह गया है।