फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

फर्जी आवेदन हुए तो फारवर्डिंग केंद्र प्रभारी होंगे जिम्मेदार

Sat, 27 Jul 2019 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रेगुलर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा में कोई फर्जी अभ्यर्थी शामिल न हो सके इसलिए फारवर्डिंग केंद्रों को अभ्यर्थियों की ओर से जमा कराए दस्तावेजों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। फिर भी कोई अभ्यर्थी फर्जी पाया गया तो फारवर्डिंग सेंटर प्रभारी की होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्रा के मुताबिक परीक्षा फार्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्राइवेट फार्म के लिए 17 फारवर्डिंग केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई है। एक केंद्र से हाईस्कूल के 600 और इंटर के 400 छात्रों के फार्म ही फारवर्ड हो सकते हैं। इसमें जीजीआईसी बरेली, जीजीआईसी आंवला, जीआईसी अगरास, जीआईसी रिछा, जीजीआईसी बहेड़ी, जीजीआईसी नवाबगंज, राजकीय हाईस्कूल क्यारा, राजकीय हाईस्कूल दलपतपुर, राजकीय हाईस्कूल अलीनगर, राजकीय हाईस्कूल बीजामऊ, राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया, राजकीय हाईस्कूल बलेई भगवंतपुर, राजकीय हाईस्कूल शिवपुरी, पंडित दीनदयाल मॉॅडल इंटर कालेज चौबारी, राजकीय हाईस्कूल औरंगाबाद और राजकीय हाईस्कूल विशारतगंज को केंद्र बनाया गया है। जीआईसी में बालक हाईस्कूल के साथ ही जेल में बंद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बंदी परीक्षार्थियों के भी फार्म अग्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


छह केंद्रों से होगा पत्राचार
पत्राचार के लिए जीआईसी बरेली, जेपीएन इंटर कॉलेज नवाबगंज, आरपी इंटर कॉलेज मीरगंज, सुभाष इंटर कॉलेज आंवला, एमजीएम बहेड़ी और श्यामसुंदर इंटर कॉलेज फरीदपुर को अग्रसारण केंद्र बने हैं। एक कॉलेज से इंटर के पत्राचार माध्यम के अधिकतम 800 फार्म फारवर्ड हो सकते हैं। प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थी और अन्य बोर्ड के अभ्यर्थियों के पंजीकरण की व्यवस्था केवल जनपद मुख्यालय पर स्थित पंजीकरण, अग्रसारण केंद्रों पर ही उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed