फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ED raids the residence of senior PCS officer of Uttarakhand in Bareilly

UP: बरेली में उत्तराखंड के वरिष्ठ पीसीएस अफसर के आवास पर ईडी का छापा, घोटाले से जुड़ा है मामला

Thu, 26 Jun 2025 04:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 04:31 PM IST
सार

बरेली में ईडी की टीम ने उत्तराखंड के वरिष्ठ पीसीएस अफसर दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर छापा मारा। पांच गाड़ियों से ईडी की टीम आई। आवास के अंदर दोपहर तीन बजे तक जांच जारी रही। 

विज्ञापन
ED raids the residence of senior PCS officer of Uttarakhand in Bareilly
अलका सिंह का आवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के डोईवाला चीनी मिल के अधिशासी निदेशक वरिष्ठ पीसीएस अफसर दिनेश प्रताप सिंह के बरेली इंटरनेशनल सिटी स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का छापा पड़ा है। उत्तराखंड के भूमि अधिग्रहण घोटाले मामले में इनके खिलाफ जांच चल रही है। दिनेश प्रताप की पत्नी अलका सिंह कांग्रेस के टिकट पर बिथरी चैनपुर सीट से विधायक प्रत्याशी रही हैं। बृहस्पतिवार को छापा पड़ने की सूचना से अफसर समेत राजनीतिक खेमे में हलचल मच गई। 

विज्ञापन


सुबह करीब नौ बजे ईडी की टीम पांच गाड़ियों से उनके आवास पर पहुंची। घर पर कोई मौजूद नहीं था। टीम ने गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया और मुख्य द्वार का कुंडा भी निकाल दिया। फिर क्रमवार लॉकर को तोड़कर जांच शुरू की। दोपहर तीन बजे तक टीम की जांच जारी रही। अभी तक क्या रहा, इसपर मीडिया से कोई जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। 

विज्ञापन

पत्नी अलका के चुनाव में कालाधन खपाए जाने की आशंका
पीसीएस अफसर दिनेश प्रताप सिंह की पत्नी अलका सिंह वर्ष 2022 में बिथरी चैनपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं। इससे पूर्व वह भारतीय जनता पार्टी में थीं। चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने उन्हें चुनावी मैदान में उतरने का अवसर दिया था। आशंका है कि इस चुनाव में अवैध रूप से कमाए गए धन को खपाया गया। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम चुनाव में हुए खर्च का आकलन कर रही है। दस्तावेजों को बारीकी से खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, चुनावी खर्च में गड़बड़ी पाई गई तो ईडी अपनी जांच का दायरा बढ़ा सकती है। कुछ सफेदपोशों तक भी जांच की आंच पहुंच सकती है। बताया जा रहा है कि इनकी बेटी अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रही है। इसका वार्षिक खर्च 20 लाख रुपये से अधिक आंका जा रहा है। फिलहाल, बरेली के इंटरनेशनल सिटी में स्थित उनका आवास कई दिन से खाली है। फिलहाल, परिवार से इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। इस संबंध में अलका सिंह का पक्ष जानने की कोशिश की गई, पर उनका फोन स्विचऑफ होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन

नवंबर 2017 में गए थे जेल
जानकारी के मुताबिक, दिनेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय राजमार्ग-74 भूमि अधिग्रहण घोटाले में मुख्य आरोपी रहे हैं। वर्ष 2011 से 2016 के बीच गदरपुर और आसपास की कृषि भूमि को गैर कृषि दिखाकर मुआवजे में डेढ़ सौ करोड़ रुपये से अधिक का खेल किया। नवंबर 2017 में एसआईटी ने उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा था, हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुए। ईडी की टीम अब चल-अचल संपत्तियां खंगाल रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed