फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eco friendly Bappa of Kolkata will sit in every house

Bareilly News: घर-घर में विराजेंगे कोलकाता के ईको फ्रेंडली बप्पा

Fri, 15 Sep 2023 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Eco friendly Bappa of Kolkata will sit in every house
बरेली। गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को है। इस बार बाजार में ईको फ्रेंडली गणपति की धूम है। कोलकाता से आईं भगवान गणेश की यह मूर्तियां कच्ची मिट्टी से बनी हैं। विसर्जन के बाद ये जल्दी ही पानी में घुल जाती हैं। पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से बनी मूर्तियों से होने वाले नुकसान से बचने के लिए लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। आकार के हिसाब से ये मूर्तियां बाजार में 150 से लेकर पांच हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर ट्री गणेशा और पंचगव्य के गणपति की मूर्तियां मौजूद है। इन हस्तनिर्मित मूर्तियों की कीमत 700-800 रुपये के बीच है। ट्री गणेशा की मूर्तियों को आम, जामुन, नीम आदि के बीजों से बनाया गया है। विसर्जन के बाद इनमें मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधे का रूप ले लेंगे। पंचगव्य के गणपति गाय के गोबर, गो मूत्र, गाय के घी, दही और विशेष जड़ी-बूटियों से तैयार किए गए हैं। इन्हें विसर्जित करने की जगह गमले में भी रखा जा सकता है।
विज्ञापन

मूर्ति व्यापारी सुजीत कुमार ने बताया कि पीओपी से बनीं मूर्तियों की तुलना में ईको फ्रेंडली मूर्तियों की कीमत थोड़ी अधिक है, लेकिन बाजार में इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये छोटे-बड़े सभी आकार में मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति कारोबारी शोभित गाबा ने बताया कि पीओपी से बनी मूर्तियां पानी में घुलती नहीं हैं। इससे जलस्रोत प्रदूषित होते हैं। जलीव जीवों पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। ईको फ्रेंडली मूर्तियां आसानी से पानी में घुल जाती हैं।


मूर्ति कारोबारी ऋषभ देवल ने बताया कि ईको फ्रेंडली गणपति की मूर्तियां कोलकाता से मंगवाई जाती हैं। यह पीओपी की तुलना में सस्ता बैठता है, लेकिन बाहर से आने की वजह से इन मूर्तियों की कीमत ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed