फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eating fast food and bathing with hot water increases migraine.

Bareilly News: फास्ट फूड खाना और गर्म पानी से नहाना यानि माइग्रेन को बढ़ाना

Sun, 31 Dec 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 31 Dec 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Eating fast food and bathing with hot water increases migraine.
बरेली। सर्दियों में ठिठुरन बढ़ने के साथ अब माइग्रेन का दर्द उभरने लगा है। ओपीडी में हर दिन इलाज के लिए मरीजों की कतार बढ़ रही है। चिकित्सक ने माइग्रेन के मरीजों से फास्ट फूड का सेवन और गर्म पानी से स्नान करने पर तकलीफ और बढ़ने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार के मुताबिक, सर्दियों में ठंडी हवा की वजह से सिर में रक्त संचार प्रभावित होता है। धूप न मिलने से दिमाग में सेरेटोनिन केमिकल असंतुलित होता है, जो माइग्रेन के दर्द को बढ़ाता है। साथ ही, धूप के अभाव में नसों में खिंचाव की स्थिति रहती है। बताया कि सामान्य और माइग्रेन के सिर दर्द में अंतर होता है। सामान्य सिर दर्द थोड़ी देर बाद कम होने लगता है, लेकिन माइग्रेन का दर्द होने पर मतली आने लगती है, उल्टी हो सकती है। प्रकाश, ध्वनि और गंध के प्रति संवेदनशीलता आती है। माइग्रेन की चपेट में करीब 80 फीसदी महिलाएं हैं।
विज्ञापन


इलाज के अभाव में कम होती हैं आंखों की रोशनी
डॉ. आशीष के मुताबिक, कई दिन माइग्रेन रहने से डिप्रेशन, थकावट, चिड़चिड़ापन, गर्दन में अकड़न, भूख ज्यादा लगती है। इसे नजरंदाज किया जाए तो ओरा स्टेज शुरू होती है। इसमें आंखों की रोशनी कम होने लगती है। समय से इलाज न होने पर हालत गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्द से बचाव के उपाय
माइग्रेन के बेतहाशा दर्द से बचाव के लिए पौष्टिक खानपान के साथ भरपूर नींद जरूरी है। रात में सोने से करीब आधे घंटे पहले मोबाइल देखना बद कर दें, ताकि आंखों पर जोर न पड़े। सात घंटे नींद जरूरी है। घर में या बाहर कहीं भी रहें सिर को ढककर रखें। फास्ट फूड सेवन से बचें।


माइग्रेन मरीज सर्दियों में इन पदार्थों से बचें
बताया कि फास्ट फूड (चाउमीन, मोमोज, नूडल्स) के अलावा चिप्स, स्नैक्स, फ्रोजेन मील्स, प्रोसेस्ड मीट आर्टिफिशियल स्वीटनर के सेवन से मोनोसोडियम ग्लूटोमेट का लेवल बढ़ता है। यह माइग्रेन को तेज करता है। इनके अलावा नींबू, संतरा, पाइनएप्पल, स्ट्राबेरी, टमाटर भी दर्द बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed