फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Earlier cows used to tremble on seeing the butcher, today butchers tremble: Dharmpal

पहले कसाई को देखकर गाय कांपती थी, आज कांपते हैं कसाई : धर्मपाल

Fri, 28 Mar 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Earlier cows used to tremble on seeing the butcher, today butchers tremble: Dharmpal
बरेली। प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने पर जीआईसी ऑडिटोरियम में चल रहे तीन दिवसीय समारोह में बृहस्पतिवार को उद्यमी और व्यापारी सम्मानित किए गए। कार्यक्रम में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा सरकार पर सियासी वार किया। बोले, प्रदेश में एक जमाने में ऐसे अपराधी थे, जिनके केस सुनने से जज मना कर देते थे, पुलिस डरती थी। आज अपराधी धूल में मिलाए जा रहे हैं। पहले कसाई को देखकर गाय कांपती थी आज गाय को देखकर कसाई कांपता है।
विज्ञापन

पशुपालन मंत्री ने व्यापारियों और उद्यमियों को सम्मानित करने के बाद कहा कि प्रदेश अब तरक्की की राह पर है। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जिला, तहसील, विकास खंड व नगर निकायों सहित कुल 41 स्थानों पर कार्यक्रम हुए। इसमें एक लाख से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

समारोह में नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्री भानुवती देवी, शबनम, विमला, दीक्षा शर्मा, नूरी बी एवं सत्यवती को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। दूसरे सत्र में नवाबगंज के विधायक डॉ. एमपी आर्य की मौजूदगी में अंत्योदय से सर्वोदय थीम पर आधारित कार्यक्रम हुए। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना में चन्द्रकांता, काजल जायसवाल को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में मनोहर लाल, अरविंद कुमार, लौंग श्री, सुनीता को आवास की प्रतीकात्मक चाभी दी गई। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से 134 ट्राईसाइकिल, 56 एमआर किट एवं 06 व्हीलचेयर का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, समाजसेवी अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed