{"_id":"b9f264606e1d0720bfc947deed8851f4","slug":"each-station-is-peprlas-ig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर थाने को पेपरलैस करना है: आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर थाने को पेपरलैस करना है: आईजी
बरेली
Updated Sat, 16 Jan 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईजी विजय सिंह मीना ने कहा कि डीजीपी की मंशा के मुताबिक हर थाने को पेपरलैस करना है। 90 दिन में एफआईआर, चार्जशीट व क्राइम डिटेल को सौ फीसदी ऑनलाइन किया जाना है। उन्होंने थानों में आने वाली शिकायतों का भी जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
शुक्रवार सुबह जोन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ स्तर के सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि सबसे पहले जनपद के किसी एक थाने को पेपरलैस करने के लिए चयनित करना है। डीजी पूरे प्रदेश में तीन पेपरलैस थानों का चयन करेंगे। समीक्षा करने के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान देकर उनके थाना प्रभारियों को सम्मानित किया जाना है। उन्होेंने कहा कि सीसीटीएनएस में काम करने वाले पुलिस कर्मियों से वीट पर काम नहीं लिया जाना चाहिए। थाना प्रभारियों और विवेचकों को दिलचस्पी लेकर ऑनलाइन ही काम करना है। ऑनलाइन विवेचना न करने वाले विवेचकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस के कार्यों में पीलीभीत, बदायूं, बिजनौर की स्थिति संतोषजनक है। बरेली और संभल की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर आईजी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संभल और बरेली में सीसीटीएनएस में बहुत सुधार की जरूरत है। हर जिले में उप निरीक्षक भी एक-एक करके सीसीटीएनएस के ट्रेड स्टाफ से ट्रेनिंग लें ताकि उन्हें अपना काम ऑनलाइन करने में किसी का सहारा लेने की आवश्यक ता न पड़े। बरेली के भोजीपुरा, बिशारतगंज में बीएसएनएल ने थानों तक लाइन डालने के लिए मंजूरी दे दी है। हाफिजगंज से चोरों का काटा गया केबिल भी जल्द ही मिलने के बाद तीनों थाने ऑन लाइन हो जाएंगे।