फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-rickshaws plying fearlessly in front of policemen in restricted areas

Bareilly News: प्रतिबंधित क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों के सामने बेखौफ दौड़ रहे ई-रिक्शा

Sat, 30 May 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws plying fearlessly in front of policemen in restricted areas
बरेली। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लागू की गई वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था फेल साबित हो रही हैं। प्रतिबंधित क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की नाक के नीचे दिनभर ई-रिक्शा नियमों को रौंद रहे हैं। नगर निगम के अस्थायी पार्किंग स्थलों पर भू-माफिया और ठेले वालों का अवैध कब्जा होने के कारण ई-रिक्शा चालक सड़कों पर ही वाहन खड़े कर रहे हैं। इससे शहर के मुख्य चौराहों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न इलाकों की पड़ताल की तो यातायात व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। पटेल चौक से सिविल लाइंस जाने वाले मार्ग पर पुलिस चौकी के ठीक सामने ई-रिक्शा प्रतिबंधित क्षेत्र का बड़ा सा बोर्ड लगा है। इसी बोर्ड के नीचे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दर्जनों ई-रिक्शा सवारियां भरते दिखे। सड़क पर ही सवारियां उतारने और बैठाने के कारण यहां पल-पल पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली के ठीक सामने से शुरू होने वाले महादेव सेतु पर ही ई-रिक्शा चालकों ने अवैध स्टैंड बना लिया है। पुल पर चढ़ते ही कतार से खड़े ई-रिक्शा हादसों को दावत दे रहे हैं, लेकिन पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं करती। कोहाड़ापीर स्थित नगर निगम का आधिकारिक ऑटो स्टैंड अतिक्रमण में गुम हो गया है। शाहदाना चौराहे पर सड़क के दोनों ओर ई-रिक्शा के जमावड़े से आवागमन बाधित हो गया है। श्यामगंज चौराहे पर सवारियां बैठाने की होड़ में ऑटो चालक आपस में भिड़ते रहते हैं। पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण आम जनता को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट मार्शल की नाकाम

शहर की बेलगाम यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से तैयार की गई नई कार्ययोजना मूर्त रूप नहीं ले सकी। शहर के छह प्रमुख मार्गों को चिह्नित कर वहां आदर्श ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का जो दावा किया गया था, वह ठंडे बस्ते में जाता दिखाई दे रहा है। इन मार्गों पर जाम से निपटने में माहिर और प्रशिक्षित रूट मार्शल तैनात किए जाने थे। इन रूट मार्शलों के साथ ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों की भी ड्यूटी लगाई जानी थी। ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की बीच सड़क पर वाहन रोकने की आदत पर लगाम कसने के लिए इन रूटों पर सीसी कैमरे लगाने की बात भी जोर-शोर से कही गई थी, पर नतीजा सिफर रहा।
यहां होनी थी रूट मार्शल की तैनाती
रूट एक : नावल्टी चौराहे से पटेल चौक, चौकी चौराहा, कचहरी चौराहा, जंक्शन तिराहा होते हुए चौपुला तक।
रूट दो : मालियों की पुलिया से ईसाइयों की पुलिया, सेटेलाइट बस अड्डा, बीसलपुर चौराहा, डोहरा मोड़ चौराहा, सुरेश शर्मा नगर होते हुए बजरंग ढाबा तक।
रूट तीन : सीबीगंज चौराहे से मिनी बइपास, सत्य प्रकाश पार्क, दूल्हे मियां की मजार होते हुए सिटी रेलवे स्टेशन तक।
रूट चार : कोहाड़ापीर चौराहे से सूद धर्मकांटा, सलेक्शन प्वाॅइंट, डेलापीर तिराहा, सौ फुटा पश्चिमी, सौ फुटा पूर्वी, फीनिक्स मॉल होते हुए बैरियर टू तक।
रूट पांच : कोहाड़ापीर चौराहे से अशोक नगर तिराहा, इज्जतनगर तिराहा, कर्मचारी नगर चौराहा होते हुए देवरनिया नदी के पुल तक।
रूट छह : सिकलापुर चौराहे से बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट, श्यामगंज चौराहा, बरेली कॉलेज पूर्वी गेट, ईंट पजाया, संजय नगर तिराहा होते हुए राम-शबरी द्वार तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed