फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-commerce businesses raided, Apprehension of Nine Million

ई-कामर्स कारोबार में छापामारी,  नौ लाख का सामान पकड़ा

Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 22 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
ई-कामर्स कारोबार में भारी टैक्स चोरी हो रही है। इसलिए वाणिज्य कर विभाग ने छापामारी शुरू कर दी है। एडिशनल कमिश्नर बीपी सिंह के निर्देशन में पड़े छापों में नौ लाख रुपये का सामान पकड़ा गया।  
विज्ञापन

ऑनलाइन बाजार के बढ़ते प्रभाव से ऑफलाइन कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों की मांग पर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों ई-व्यापारियों पर पांच फीसदी इंट्री टैक्स लगाया था। मगर उसके बाद भी कंपनी इंट्री टैक्स जमा नहीं कर रही है। ऐसे में वाणिज्य कर विभाग ने छापा अभियान शुरू किया है। संयुक्त आयुक्त एपी शुक्ल आदि ने बरेली और शाहजहांपुर में कार्रवाई की, जिसके तहत बरेली में छह लाख और शाहजहांपुर में तीन लाख रुपये का सामान पकड़ा गया। शुक्ल ने बताया कि इन कंपनियों को माल भेजने से पहले विभाग में एसपी नंबर लेकर पंजीकरण कराना होगा। साथ ही ईसी फार्म भी भरना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो टैक्स चोरी का मामला बनेगा। विभाग ने कोरियर कंपनी के यहां सामान पकड़ा है। विभाग इन कारोबारियों को नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed