फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-bus service between Jhumka Tiraha and Satellite has been suspended.

Bareilly News: झुमका तिराहा- सेटेलाइट के बीच ई-बस सेवा बंद

Mon, 09 Feb 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 09 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
E-bus service between Jhumka Tiraha and Satellite has been suspended.
बरेली। सिटी रेलवे स्टेशन से दूल्हा मियां की मजार तक सड़क निर्माण के कारण रामपुर रोड पर डायवर्जन के बाद तीन माह के लिए झुमका तिराहे से सेटेलाइट बस अड्डा वाया चौपुला-गांधी उद्यान रूट पर ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। इस रूट की 10 बसों को महादेव पुल और सौ फुटा रोड पर शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

शहर में तीन रूटों पर 25 ई-बसों का संचालन किया जा रहा था। इनमें स्वालेनगर से जंक्शन वाया सौ फुटा, पीलीभीत बाइपास, स्वालेनगर से जंक्शन वाया डेलापीर-महादेव पुल और झुमका तिराहे से सेटेलाइट बस अड्डा वाया चौपुला-गांधी उद्यान शामिल हैं। रामपुर रोड पर तीन जनवरी से निर्माण के कारण सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में झुमका तिराहे से सेटेलाइट बस अड्डा वाया चौपुला-गांधी उद्यान रूट पर सिटी बस सर्विसेज के तहत ई-बस सेवा भी बंद हो गई है। 16 किलोमीटर के इस रूट पर 17 स्टॉपेज पर ई-बसें ठहराव लेती थीं। इनमें झुमका तिराहा से परसाखेड़ा, मथुरापुर, जीटीआई, सीबीगंज, मिनी बाइपास, सत्य प्रकाश पार्क, दूल्हा मियां की मजार, सिटी रेलवे स्टेशन, चौपुला चौराहा, चौकी चौराहा, प्रभा टॉकीज, गांधी उद्यान, बियावानी कोठी, खुर्रम गौटिया स्टॉपेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी बस सर्विसेज की प्रबंधक संचालक मनीषा दीक्षित ने बताया कि एक रूट बंद होने के कारण बसों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। इन दिनों औसतन चार हजार लोग ई-बसों में यात्रा कर रहे थे, लेकिन झुमका तिराहा-सेटेलाइट रूट बंद होने के बाद यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed