फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Duplicate Remdesivir injections selling case reported in Bareilly Fatehganj

नकली इंजेक्शन: 90 हजार रुपये में खरीदी रेमडेसिविर, मरीज की मौत के बाद नकली होने का पता चला

Wed, 09 Jun 2021 03:40 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 09 Jun 2021 03:40 PM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी के मनोहर मेडिकल हॉल के मालिक ने 90 हजार रुपये में दो रेमडेसिविर इंजेक्शन दी। इंजेक्शन लगाने के बाद भी मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। शक होने पर बेटे ने शिकायत की तो पता चला कि इंजेक्शन नकली थे।

विज्ञापन
Duplicate Remdesivir injections selling case reported in Bareilly Fatehganj
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बरेली के कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला साहूकारा निवासी संस्कार अग्रवाल के पिता मनोज कुमार अग्रवाल 19 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे। 26 अप्रैल को रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बरेली के एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने को कहा। 

विज्ञापन


इस पर संस्कार ने फतेहगंज पश्चिमी के मनोहर मेडिकल हॉल के मालिक अनमोल अग्रवाल और प्रियांक अग्रवाल से संपर्क किया। उन्होंने अपने पास अच्छे इंजेक्शन होने की बात कहकर 90 हजार रुपये में दो रेमडेसिविर उपलब्ध कराए। मगर हालत में सुधार न होने के कारण मनोज को नई दिल्ली के नयाति सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां 12 मई को उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


संस्कार को इंजेक्शन नकली होने का शक हुआ तो मंगलवार को उन्होंने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की। एसएसपी ने ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाकर जांच करने को कहा। बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने इंजेक्शन नकली बताया तो एसएसपी ने आरोपी मेडिकल स्टोर वालों के खिलाफ थाना फतेहगंज पश्चिमी में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed