फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to the strike of contract workers, half the city's power failure

संविदा कर्मियों की हड़ताल से आधे शहर की बिजली गुल

Wed, 18 Aug 2021 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Due to the strike of contract workers, half the city's power failure
demo photo - फोटो : अमर उजाला

मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं बिजली निगम के संविदा कर्मी
विज्ञापन

लोगों ने बिजलीघर किए फोन तो नहीं किसी ने नहीं उठाए

बरेली। मंगलवार को शहर के आधे घरों में बिजली गुल हो गई। गर्मी में लोड बढ़ा तो फाल्ट होना शुरू हो गए मगर फाल्ट ठीक नहीं हो सके। कारण, बिजली विभाग के संविदा कर्मी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। इससे पूरे दिन शहर में बिजली की समस्या बनी रही। शाम तक बिजली नहीं आने पर पानी की समस्या भी लोगों के सामने आई।
महानगर उपकेंद्र से जुड़े करीब दो हजार घरों में बिजली गुल होने से लोगों को काफ ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से तीन से चार घंटे बाद घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। उसके बाद भी उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं दी गई। शहर के लोगों ने जब फोन करना शुरू किया तो संविदा कर्मियों ने बताया कि वह हड़ताल पर हैं और कोई काम नहीं होगा। इसके बाद लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को फोन किया। इस पर अधिकारियों ने कुछ देर बाद फोन उठाना ही बंद कर दिया। पूरे दिन लोग सिर्फ बिजली का इंतजार ही करते रहे। शहर के कुतुबखाना, बड़ा बाजार, डीडीपुरम, महानगर, पीलीभीत बाईपास, सिविल लाइंस समेत अन्य कई शहरों में शाम तक फाल्ट ठीक नहीं हो सके। मुंशीनगर, परवाना नगर, आशुतोष सिटी और बन्नूवाल कॉलोनी, सनसिटी समेत शहर की कई कॉलोनियों में भी इसी तरह बिजली का संकट गहराया रहा। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने कई जगहों पर फाल्ट ठीक भी करा दिया।
विज्ञापन

‘पूरे दिन बिजली व्यवस्था ने परेशान किया। बिजली विभाग के लोगों को फोन किया तो बताया कि मांगों को लेकर वह हड़ताल कर रहे हैं। फाल्ट ठीक नहीं कर सकेंगे।’ - संजय शर्मा, सिविल लाइंस

विज्ञापन
विज्ञापन

‘दोपहर के बाद से बिजली चली गई। आस-पास बाजारों में भी यही हाल करीब पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।’ - मुकुल सक्सेना, सिटी स्टेशन रोड

‘दोपहर करीब एक बजे बिजली चली गई। बिजली विभाग को फोन किया तो बताया गया कि फाल्ट हुआ है। बस फाल्ट ही बताते रहे और देर शाम तक बिजली की समस्या जस की तस बनी रही।’ - राजीव कुमार, बिहारीपुर

‘बिजली आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। पता करने पर बताया गया कि फाल्ट हुआ है। ठीक कराया जा रहा है। दूसरी जगह से पता किया तो पता चला कि बिजली विभाग कर्मी हड़ताल पर हैं।’ - सारिका, किला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed