फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to the scorching heat, the picket duty of police is now eight hours

भीषण गर्मी के चलते पुलिस की पिकेट ड्यूटी अब आठ घंटे की

Thu, 28 May 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Due to the scorching heat, the picket duty of police is now eight hours
भीषण गर्मी में भी ड्यूटी को अंजाम देते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार बढ़ रहा तापमान परेशानी का सबब बन गया है। मास्क लगाने से समस्या और बढ़ रही है। जीप में बैठकर माइक से अनाउंस करने वाले सिपाहियों के गले में दिक्कत हो रही है। इसे देखते हुए अफसरों ने हॉटस्पॉट क्षेत्रों और चौराहों पर पिकेट ड्यूटी का समय 12 घंटे से घटाकर आठ घंटे कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को तेज धूप से बचाने के लिए हालांकि कई जगह तंबू और अस्थाई शेड की व्यवस्था की गई है, लेकिन वाहन चेकिंग और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से पूछताछ के लिए उन्हें घंटों धूप में खड़ा होना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस स्टाफ को तो हेलमेट भी लगाना पड़ता है। तपिश के बीच लगातार मास्क लगाए रहने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो रही हैं। इसे देखते हुए अधिकारियों ने ज्यादा हॉटस्पॉट बनने से चौराहों पर स्टाफ कम कर दिया है। दिन में पिकेट की ड्यूटी भी 12 घंटे से घटाकर आठ घंटे कर दी है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के काम के घंटे कम किए गए हैं। उन्हें ड्यूटी स्थल पर छांव, पानी के साथ ही मॉस्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की जा रही है। जरूरत पर छुट्टी भी दी जा रही है। पुलिसकर्मियों को चाहिए कि वे अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed