फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to storm and rain, there was a fault in some places and supply was disrupted for 24 hours in some places

Bareilly News: आंधी-बारिश से जगह-जगह फॉल्ट 12 तो कहीं 24 घंटे आपूर्ति रही ठप

Sun, 13 Apr 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Due to storm and rain, there was a fault in some places and supply was disrupted for 24 hours in some places
विद्युत उपकेंद्र के यार्ड में लगी आग कंट्रोलर जला, बिजली रही गुल उपभोक्ता रात भर रहे परेशान।
बरेली। आंधी-बारिश से शुक्रवार की देर रात तक जगह-जगह फॉल्ट होने से 12 घंटे तो कहीं 24 घंटे बिजली गुल रही। इससे कस्बों सहित 300 से अधिक गांव के लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से लोगों को गर्मी व पेयजल के लिए तरसना पड़ा। शनिवार दोपहर व शाम तक अधिकतर स्थानों पर बिजली बहाल हो गई, लेकिन कुछ जगह ऐसे भी रहे, जहां रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजलीकर्मी फॉल्ट खोजते रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

एनओसी के इंतजार में लाखों उपभोक्ता झेल रहे परेशानी
फतेहगंज पूर्वी। शुक्रवार रात तेज हवा चलने के कारण कस्बे के विद्युत उपकेंद्र पर अंधरपुरा फीडर से आने वाली हाईटेंशन लाइन पर जगह-जगह लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिर गईं। इससे कस्बे से लेकर देहात के 100 से अधिक गांवों की आपर्ति बाधित हो गई। बिजली कर्मियों ने मरम्मत के 12 घंटे बाद आपूर्ति को बहाल कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्साखेड़ा में आठ दिन से बिजली गुल
शीशगढ़। गर्मी व मच्छरों के प्रकोप से परेशान ग्राम मल्सा खेड़ा के ग्रामीण पिछले आठ दिन से बिना बिजली के अपना समय काट रहे हैं। ग्राम प्रधान मोतीराम वर्मा ने बताया कि गांव में पिछले आठ दिन से बिजली नहीं है। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली कर्मचारी सुन नहीं रहे हैं। संवाद

आंवला में कई जगहों पर टूटे तार
आंवला। क्षेत्र में कई जगहों पर तार टूटने से नौ घंटे आपूर्ति बाधित रही। फॉल्ट को सही कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। जेई मनोज कुमार ने बताया कि रात में ही टीम फॉल्ट को ठीक करने में जुटी रही। संवाद

विद्युत उपकेंद्र के यार्ड में लगी आग कंट्रोलर जला,  बिजली रही गुल उपभोक्ता रात भर रहे परेशान।

विद्युत उपकेंद्र के यार्ड में लगी आग कंट्रोलर जला, बिजली रही गुल उपभोक्ता रात भर रहे परेशान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed