{"_id":"69519c497605ee55850508af","slug":"due-to-rise-in-gold-and-silver-prices-low-weight-jewelery-came-into-the-market-bareilly-news-c-4-vns1074-795577-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल से बाजार में आए कम वजन के आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल से बाजार में आए कम वजन के आभूषण
विज्ञापन
मूल्य में तेजी के बाद वजन से समझौता कर रहे ग्राहक
बरेली। सोने-चांदी के दामों में लगातार जारी वृद्धि के बीच बाजार में कम वजन वाले आभूषणों की मांग तेजी से बढ़ रही है। सोने के कम वजन वाले आभूषण तो पहले से ही प्रचलन में थे, अब चांदी की भी कम वजन वाली नई डिजाइन आ गई हैं। जेब का ख्याल रख रहे ग्राहकों के लिए ज्यादातर दुकानों पर ऐसे आभूषण उपलब्ध हो गए हैं।
विक्रेताओं ने बताया कि 23 दिसंबर को चांदी का भाव 2,13,000 रुपये प्रतिकिलो था। बीते छह दिनों में चांदी 45,000 रुपये प्रतिकिलो तक उछल गई। रविवार को चांदी 2,58,000 रुपये प्रतिकिलो तो सोना 1,44,600 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से बिका। पिछले कई महीनों से दोनों धातुओं के दाम बढ़ रहे हैं। दाम अभी और बढ़ने की संभावना है।
इसके चलते बाजार आने वाले ग्राहक ऐसे आभूषण मांग रहे हैं, जिनका वजन हल्का हो मगर वह देखने में भारी लगें। चांदी की तगड़ी, पाजेब सहित अन्य आभूषण अब बहुत कम वजन वाले भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
व्यापारी सुदेश अग्रवाल ने बताया कि चांदी के आभूषण को आकर्षक बनाने व दाम कम करने के लिए नग का प्रयोग भी किया जा रहा है। बाजार में 30 ग्राम तक के पाजेब, कमर बंध, बिछुआ आदि आ रहे हैं। बहुत से ग्राहक फरवरी में होने वाली सहालग के लिए अभी से बुकिंग करा रहे है, जिससे उन्हें शादी के समय ज्यादा दाम न देने पड़े। संवाद