फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to lack of deployment of teachers, it is difficult to study in the session

Bareilly News: शिक्षकों की तैनाती न होने से सत्र में पढ़ाई होना मुश्किल

Wed, 09 Apr 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of deployment of teachers, it is difficult to study in the session
शीशगढ़। कस्बे के नवनिर्मित राजकीय इंटर काॅलेज का निर्माण पूरा हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है। गत वर्ष भी स्टाफ की तैनाती केवल कागजों तक ही सीमित रही और सत्र समाप्त हो गया। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने का अंदेशा लग रहा है। डीएम के आदेश के दो माह बाद भी अभी तक किसी स्टाफ की तैनाती न होने से अभिभावक असमंजस में है कि अपने बच्चों का प्रवेश कराएं या नहीं। चेयरमैन नीलोफर ने एक बार फिर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर राजकीय इंटर काॅलेज में इसी चालू शैक्षिक सत्र में कक्षाएं शुरू कराने की मांग की है। गत वर्ष राजकीय इंटर काॅलेज के भवन को शिक्षा विभाग के सुपुर्द कर दिया गया था। जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि हमने शिक्षकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखकर भेजा है। जिले में ऐसे चार इंटर कॉलेज हैं, जिनमें शिक्षकों की तैनाती न होने से सत्र चालू नहीं हो पा रहा है। जिले में पहले से ही शिक्षकों की कमी है। शासन से नियुक्ति के बाद ही शिक्षण कार्य शुरू कराया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed