{"_id":"6646a80db6ab288c4c02abc5","slug":"due-to-fault-lights-of-many-localities-went-off-people-struggled-bareilly-news-c-4-vns1013-402814-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: फॉल्ट से कई मोहल्लों की बत्ती गुल, जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: फॉल्ट से कई मोहल्लों की बत्ती गुल, जूझे लोग
Fri, 17 May 2024 06:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 17 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार होने के साथ बिजली एक बार फिर से दिन का चैन और रात की नींद छीनने लगी है। बृहस्पतिवार को लोकल फॉल्ट के कारण शहर के कई मोहल्लों में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। भीषण गर्मी में बिजली कटौती के कारण शहर में 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए।
सबसे बुरा हाल पुराना शहर में रहा। नवादा शेखान में ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के कारण सहसवानी टोला, सतीपुर, मीरा की पैठ, जनकपुर, नवादा शेखान इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने टोल फ्री नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई, लेकिन देर रात तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इधर, राजेंद्रनगर में झूलेलाल द्वार, धर्मकांटा इलाकों में मरम्मत कार्यों के कारण अलग-अलग समय पर दो से तीन घंटे तक बिजली कटौती की गई।
चक चुंकी, रोहली टोला, कालीबाड़ी, पनबड़िया में भी लोकल फॉल्ट और ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा। कालीबाड़ी में ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारू की गई है। किला, कुतुबखाना और सुभाषनगर के अलावा मढ़ीनाथ उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी लोकल फॉल्ट की शिकायत रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
काैशांबी एनक्लेव में आज सात घंटे कटौती
आरडीएसएस योजना के तहत शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय के डीडीपुरम इलाके के काैशांबी एनक्लेव में सात घंटे कटौती की जाएगी। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि सुबह 10 से शाम पंच बजे तक बंच केबल डालने का काम किया जाना है। इस कारण इलाके में आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा अशोक नगर फीडर की आपूर्ति भी सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक ठप रहेगी। यहां भी केबल डालने का काम किया जाना है। संवाद