फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drying moisture, morning-evening softness dominating heat

Bareilly News: सूख रही नमी, सुबह-शाम की नरमी पर हावी हो रही गर्मी

Wed, 14 Jun 2023 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:52 AM IST
विज्ञापन
Drying moisture, morning-evening softness dominating heat
अजीत प्रताप सिंह
विज्ञापन

बरेली। वातावरण में मौजूद नमी सूख रही है। वायुमंडल के ऊपरी भाग में धूल की परत बनने से रेडिएशन कूलिंग नहीं हो पा रही है। सुबह-शाम की नरमी पर जून की गर्मी हावी हो रही है। दिनभर लू के थपेड़ों का सितम सह रहे लोगों को सुबह-शाम भी सुकून नहीं मिल पा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बारिश होने तक यही स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि हाल के वर्षों में सुबह 11 बजे पारा 30-32 डिग्री सेल्सियस पहुंचता था। इस साल सुबह आठ बजे ही पारा 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जा रहा है। सुबह 11 बजे तक तापमान 35-37 डिग्री पहुंच जा रहा है। रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है।
विज्ञापन

दूसरी ओर हवा में मौजूद नमी तेजी से सूख रही है। मंगलवार को दिन में आर्द्रता 36 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक वातावरण में नमी का स्तर 40 फीसदी से कम होने पर हीट स्ट्रोक व डिहाइड्रेशन आदि के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है रेडिएशन कूलिंग
मौसम विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक धरती दिनभर में अवशोषित उष्मा को शाम पांच बजे के बाद वायुमंडल में छोड़ती है। इसे रेडिएशन कूलिंग कहते हैं। जो उष्मा आसमान की ओर जानी चाहिए, वायुमंडल के ऊपरी भाग में धूल की परत होने से वह पृथ्वी के नजदीक वायुमंडल में ही रुक रही है। इससे सुबह, शाम या रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।


सीजन में सबसे गर्म रही सोमवार की रात
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार की रात इस सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को सुबह से ही चटख धूप लोगों को बेहाल करती रही। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार, बृहस्पतिवार को बादल मंडराने के आसार हैं।

बढ़ रहा न्यूनतम तापमान
- 13 जून को 28.1 डिग्री
- 12 जून को 26.1 डिग्री
- 11 जून को 26.0 डिग्री
- 10 जून को 24.2 डिग्री
- 09 जून को 25.3 डिग्री
- 08 जून को 24.6 डिग्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed