{"_id":"650ca6b0fe96f2611b0ae5bc","slug":"dry-taps-and-fans-of-passenger-shed-were-also-found-defective-bareilly-news-c-4-noi1138-252251-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टोंटियों के सूखे हलक, यात्री शेड के पंखे भी मिले खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टोंटियों के सूखे हलक, यात्री शेड के पंखे भी मिले खराब
Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
बरेली/फरीदपुर। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पितांबरपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। बरेली जंक्शन पर अधिकारी इंतजार करते रहे पर उनकी विशेष ट्रेन सीधे पितांबरपुर में रुकी। वहां टूटी सड़क, गंदगी, जर्जर भवन व अन्य अव्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जाहिर की। सुधार की हिदायत दी।
बृहस्पतिवार को मुरादाबाद से रोजा जंक्शन तक डीआरएम का निरीक्षण प्रस्तावित था। सुबह आठ बजे वह मुरादाबाद से निकले तो सीधे पितांबरपुर में ही रुके। स्टेशन पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था न होने और स्टेशन मास्टर के कक्ष में आवारा कुत्ते मिलने पर डीआरएम ने फटकार लगाई। यात्री शेड में लगे पंखे भी बंद मिले। यहां से डीआरएम रोजा के लिए रवाना हुए, लेकिन ब्लॉक के कारण शाहजहांपुर से ही लौट गए। निरीक्षण के दौरान आशुतोष गौतम, सुनील कुमार, सीनियर डीसीएम सुधीर कुमार समेत अन्य अधिकारी भी रहे।
हैंडपंप खोलकर लगा दिया सबमर्सिबल
पितांबरपुर स्टेशन के पर मिले मोहल्ला परा निवासी शिवओम शर्मा ने बताया कि उन्होंने बरेली जाने के लिए टिकट लिया था। उन्हें जब तेज प्यास लगी तो वह पानी की तलाश में प्लेटफार्म पर भटकते रहे पर उन्हें कहीं पानी नहीं मिला। प्लेटफार्म नंबर एक पर लगे नल से बदबूदार पानी आ रहा था। धूप में रखे ड्रम में गर्म पानी था। हैंडपंप का मत्था गायब मिला। उसमें लगा सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल रहा था।