फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunk truck driver put on the Tempo , killing eight

नशे में चालक ने टेंपो पर चढ़ा दिया ट्रक, आठ की मौत

Wed, 16 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 16 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Drunk truck driver put on the Tempo , killing eight
हादसा
पीलीभीत बाईपास पर मंगलवार दोपहर फीनिक्स मॉल के पास नशे में धुत एक ट्रक चालक ने एक-एक कर कई वाहनों को टक्कर मारते हुए सवारियों से भरे एक टेंपो को रौंद डाला। इस भीषण हादसे में टेंपो चालक समेत आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम सगे भाइयों समेत एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं जो नवाबगंज के माधौपुर अटरिया गांव से चंदौसी (संभल) के गांव जलालपुर में भात लेकर जा रहे थे। दो मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। दस से अधिक घायल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।   ट्रक चालक को भीड़ ने पकड़ लिया था और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा था। इस बीच भीड़ ने ट्रक पर पथराव भी किया और आग लगाने की कोशिश की, मगर समय से पुलिस के पहुंचने के कारण आगजनी बच गई। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ इज्जतनगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

यह दर्दनाक हादसा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुआ। फरीदपुर के गांव अहान निवासी ट्रक चालक  भूरे सिंह नशे में धुत था। वह गंगापुर इलाके से सरिया भरने जा रहा था। पीलीभीत रोड पहुंचने पर उसने ट्रक को लहराना शुरू कर दिया। क्लीनर रंजीत सिंह ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उसने नहीं सुनी। ट्रक सौ फुटा तिराहे से पीलीभीत बाईपास की ओर बढ़ा तो कोने में खड़े तांगे में टक्कर मार दी, जिससे बानखाना निवासी तांगा चालक अख्तर और फल दुकानदार नसीम घायल हो गए। कुछ दूर और चलने के बाद  ट्रक ने आगे चल रही वैगन आर कार में टक्कर मार दी।  कार अपने आगे चल रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली से भिड़ कर सड़क किनारे हो गई। इस तरह मढ़ीनाथ (सुभाषनगर) निवासी रिटायर्ड सहायक ड्रग कंट्रोलर अवधेश कुमार मिश्रा और उनकी पत्नी शारदा मिश्रा की जान बच गई। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली की साइड से आए टेंपो को ट्रक ने रौंद डाला। 
विज्ञापन

इस टेंपो में नवाबगंज के माधौपुर अटरिया गांव के शमशुल उर्फ शमसू (70)  परिवार के साथ बहजोई (संभल) के गांव जलालपुर में अपनी नातिन की शादी काभात लेकर जा रहे थे। जंक्शन से उन्हें ट्रेन पकड़नी थी। वहां शमसू की बेटी अफसरी की बेटी शबीना की शादी है। टेंपो में शमसू के साथ उनके  बेटे फरजंद (42) उनकी पत्नी फरजाना (40), फरजंद का बेटा फैजान (8) और समीर (10), शमसू का दूसरा बेटा शमशाद (45), उनकी पत्नी नाजरा बेगम (42), भतीजा रहमान खां, महमूद खां, पौत्र हलीम खां (18) पुत्र सुलेमान और उवैश (8) पुत्र शमशाद समेत तेरह लोग सवार थे। ट्रक ने टेपों में इतनी जोर से टक्कर मारी कि उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में टेंपो चालक कृष्णपाल (35) के अलावा फैजान और उसके भाई समीर, उनके दादा शमसू, चाची नाजरा की मौत मौके पर ही हो गई। फरजंद के तीसरे बेटे सात वर्षीय जीशान की हालत नाजुक बनी हुई है, उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। रीजनल कॉलेज के छात्रों ने आसपास के लोगों की मदद से टेंपो से घायलों को निकलवा कर पड़ोस के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से घायलों को दूसरे अस्पतालों को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसपी सिटी समीर सौरभ, एडीएम सिटी आलोक कुमार के अलावा सीओ तृतीय आकाश तोमर समेत भारी फोर्स पहुंच गई। टेंपो में फंसे शवों को पुलिस की मदद से बमुश्किल निकालने के बाद जिला अस्पताल भिजवाया गया। इंस्पेक्टर रामगोपाल शर्मा ने बताया अन्य तीन मृतकों में शामिल एक व्यक्ति की पहचान नवाबगंज के गांव जिगनिया भगवंतापुर निवासी सुरेश (42) के रूप में हो गई है, दो की शिनाख्त होना रह गया है। सभी आठ मृतकों का मंगलवार रात को ही पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed