{"_id":"69ed2330cb423f7bfd044708","slug":"drunk-quack-rams-tempo-from-thar-patient-returning-with-drugs-dies-bareilly-news-c-4-bly1053-871709-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नशे में झोलाछाप ने थार से टेंपो को मारी टक्कर, दवा लेकर लौट रहे मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नशे में झोलाछाप ने थार से टेंपो को मारी टक्कर, दवा लेकर लौट रहे मरीज की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के गांव बभिया में ग्रामीण बैंक के पास तेज रफ्तार थार ने सामने से आ रहे टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो चालक व उसमें बैठा मरीज घायल हो गए। इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने थार चला रहे आरोपी झोलाछाप का मेडिकल परीक्षण कराया तो वह काफी नशे में पाया गया। टेंपो चालक अमन के पिता चनेहटी निवासी जगदीश प्रसाद ने कैंट थाने में शनिवार शाम रिपोर्ट दर्ज करा दी। इसमें थार चालक पर नशे में लापरवाही से रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए टेंपो में टक्कर माने का आरोप लगाया है।
कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि फरीदपुर के गांव लौंगपुर का रहने वाला तौफीक अंसारी शुक्रवार रात तेज गति से थार लेकर जा रहा था। उसकी थार ने बभिया में टेंपो में टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने कार घेर ली। सूचना पर बभिया चौकी प्रभारी दीपक वर्मा पहुंचे। देखा कि टेंपो चालक चनेहटी गांव निवासी अमन कुमार व टेंपो में बैठे मिर्जापुर गांव निवासी 60 वर्षीय ओमकार कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ओमकार की मौत हो गई।
इधर, पुलिस ने कार चला रहे तौफीक को हिरासत में ले लिया। वह नशे में था। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो और थार को कब्जे में ले लिया है। ओमकार किसान थे और गांव इचोरी से दवाई लेकर अपने गांव मिर्जापुर जा रहे थे। उनके परिवार में पांच बच्चे हैं। परिवार ने पोस्टमाॅर्टम के बाद तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
पुलिस ने थार चालक को पकड़ा तो उसने खुद को डॉक्टर बताकर धमकाने की कोशिश की। हालांकि नशे में वह स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रहा था। पुलिस ने जानकारी की तो पता लगा कि वह फरीदपुर के लौंगपुर गांव का निवासी तौफीक अंसारी है। तौफीक के पिता शौकीन अंसारी गांव में दुकान चलाकर लोगों को दवा देते थे और खुद को डॉक्टर प्रचारित करते थे। तौफीक भी खुद को डॉक्टर ही बताता है। कुछ साल पहले सीएमओ की टीम ने उसकी दुकान पर छापा मारकर सील भी लगाई थी। वह दोबारा यही काम करने लगा। ग्रामीणों ने बताया कि उसके पास दो लक्जरी कारें हैं। वह रात को दोस्तों के साथ पार्टी करने का आदी है।