{"_id":"69e1394408f66e046e0c7548","slug":"drunk-lineman-takes-down-power-supply-consumers-inconvenienced-aonla-news-c-400-1-ala1001-3937-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराब के नशे में लाइनमैन ने लिया शटडाउन, परेशान हुए उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराब के नशे में लाइनमैन ने लिया शटडाउन, परेशान हुए उपभोक्ता
Fri, 17 Apr 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
गुलड़िया। विद्युत उपकेंद्र पुन्नापुर के गौरी शंकर गुलड़िया फीडर पर तैनात लाइनमैन ने शटडाउन लेने के बाद इसे वापस ही नहीं कराया। इस वजह से क्षेत्र के कई गांवों की बिजली कई घंटे बाधित रही। जानकारी होने के बाद अन्य लाइनमैनों ने सूचना उपकेंद्र पर दी। इसके बाद आपूर्ति सुचारू हो सकी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बिजली चली गई। इसके बाद शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई। उपकेंद्र पर कॉल करने के बाद भी सही जानकारी नहीं मिली। क्षेत्र के अन्य लाइनमैन ने बताया कि यहां तैनात लाइनमैन ने नशे की हालत में शटडाउन लिया था। इसके बाद इसे वापस ही नहीं कराया। इसी वजह से बिजली बाधित रही।
स्थानीय लोगों ने घरेलू लाइन से कई नलकूपों को भी कनेक्शन देने का आरोप लगाया। कहा कि इस वजह से फीडर ओवरलोड है। बार-बार फॉल्ट होते हैं। इस मामले में पुन्नापुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता राहुल रावत ने बताया कि शटडाउन के बारे में जानकारी नहीं है। इस प्रकरण को दिखवाया जाएगा। घरेलू लाइन से जिन नलकूपों को कनेक्शन दिया गया है, उन्हें हटाया जाएगा।