फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber fraudster first scared the woman then sent a link

Cyber Crime: साइबर ठग ने महिला को पहले दिखाया डर, फिर भेजा लिंक... क्लिक करते ही कट गए 10 लाख रुपये

Sat, 19 Oct 2024 05:07 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 05:07 PM IST
सार

बरेली की एक महिला के खाते से 10 लाख रुपये कट गए। महिला को साइबर ठग ने कॉल किया। कहा कि आपके कोरियर में ड्रग्स मिले हैं। लिंक भेजकर कहा कि साइबर क्राइम मुंबई से बात करिए। लिंक पर क्लिक करते ही महिला के खाते से रकम कट गई। 

विज्ञापन
Cyber fraudster first scared the woman then sent a link
Cyber Fraud - फोटो : FREEPIK

विस्तार

बरेली के रामपुर गार्डन में रहने वाली आयुषी जायसवाल के मोबाइल पर एक कॉल आई कि आपके कोरियर में ड्रग्स मिला है। आपको लिंक भेजकर साइबर क्राइम मुंबई से बात कराई जा रही है। जैसे ही आयुषी ने लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से 10 लाख रुपये कट गए। 

विज्ञापन


रामपुर गार्डन निवासी आयुषी जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उनका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है। 13 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि आपके नाम का एक कोरियर मुंबई से ईरान जा रहा था। उसमें ड्रग्स मिला है। इस कारण मैं आपकी साइबर क्राइम मुंबई से बात करा रहा हूं।
विज्ञापन


एक लिंक भेजा जा रहा है। जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगी, आपकी बात साइबर क्राइम मुंबई से हो जाएगी। आयुषी कुछ समझ पातीं, उससे पहले उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया और उनके खाते से 10 लाख रुपये कट गए। आयुषी ने बताया कि उनका पैसा केनरा बैंक नवी मुंबई में ट्रांसफर हुआ है। उनकी शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर 5.10 लाख रुपये ठगे
कूर्मांचलनगर निवासी मीनाक्षी भट्ट से 5.10 लाख रुपये की ठगी हो गई। उनके मुताबिक मई-जून में उनका मोबाइल नंबर फेसबुक आईडी से उठाकर एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। जिस मोबाइल नंबर के माध्यम से उनका मोबाइल नंबर जोड़ा गया था, उसको वह नहीं जानती थी। ग्रुप में ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर लालच दिया जा रहा था। 

प्रश्नराम ठाकर और देव व्यास उस ग्रुप को संचालित कर रहे थे। मीनाक्षी का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन बिजनेस भी किया था। बाद में उन्होंने अपनी सारी धनराशि उसी बिजनेस में लगा दी। इसके बाद उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। उनके खाते से 5.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उन्होंने ग्रुप एडमिन प्रश्नराम ठाकर और देव व्यास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed