फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drug smuggling was taking place under the cover of dhaba, two arrested

Bareilly News: ढाबे की आड़ में हो रही थी नशीले पदार्थों की तस्करी, दो गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 06 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggling was taking place under the cover of dhaba, two arrested
फतेहगंज पूर्वी। पुलिस ने ढाबे की आड़ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मोगा शेरे पंजाब ढाबा के संचालक बलवंत सिंह और उसके भाई जसवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो किलो 30 ग्राम अफीम बरामद की गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि उन्हें कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि ढाबे पर मादक पदार्थों की तस्करी की जाती है। मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात नौ बजे टीम यहां पहुंची। तलाशी में दो किलो 30 ग्राम अफीम बरामद हुई। बलवंत सिंह और जसवंत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। दोनों को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उनके मददगारों की तलाश कर रही है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में दरोगा सुनील कुमार, रोहित सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, सिपाही शिवांशु, अनुराग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड से मंगवाते थे अफीम
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह झारखंड से अफीम मंगवाते थे। इसके लिए ट्रक चालकों का सहयोग लेते। चालक उन्हें अफीम लाकर देते थे। इसके बाद पुड़िया बनाकर वह इस अफीम की बिक्री करते।

ढाबे बने तस्करी का अड्डा
नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबे मादक पदार्थों की तस्करी का अड्डा बने हुए हैं। मीरगंज से लेकर फतेहगंज पश्चिमी तक कई ऐसे ढाबे हैं जहां मादक पदार्थों की बिक्री होती है। इनमें से कई संचालकों ने कमरे भी बना लिए हैं। यहां अनैतिक कार्य कराए जाते हैं। कुछ दिन पहले रम्पुरा गांव के पास ढाबा संचालक को डोडे के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed