फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   mob mistook foreign girl for a thief and tied her to a pole and beat her up In Bareilly

UP: 'मैं चोर नहीं हूं...', भीड़ ने विदेशी युवती को खंभे से बांधकर मारा, वो हाथ जोड़ कहती रही- पुलिस को बुला लो

Sun, 03 Aug 2025 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 03 Aug 2025 03:06 PM IST
सार

यूपी के बरेली में विदेशी युवती को चोर समझकर भीड़ ने जमकर पीटा। उसे खंभे से बांधकर मारा। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
mob mistook foreign girl for a thief and tied her to a pole and beat her up In Bareilly
विदेशी युवती को बंधक बनाकर पीटा - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के किला थाना इलाके के मोहल्ला बारादरी में शुक्रवार रात भीड़ ने नेपाली युवती को चोर समझकर पीट दिया। उसे खंभे से भी बांधे रखा। वह नोएडा से नौकरी की तलाश में यहां आई थी और अपने परिचित के यहां रुकी थी। 
विज्ञापन


किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मोहल्ला बारादरी निवासी गौरव सक्सेना, शिवम सक्सेना, अमन सक्सेना और अरुण सैनी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


नेपाल के पोखरा जिले की सुस्मीता सारु मगर उर्फ काजल ने बताया कि वह नोएडा में काम करती थी। वहां कुछ दिन पहले नौकरी छूट गई तो काम की तलाश में वह बरेली आ गई। शुक्रवार को वह अपने परिचित विनय के साथ उसके घर मोहल्ला बारादरी में रुकने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां विनय का फुफेरा भाई भी मौजूद था। युवती ने बताया कि रात एक बजे उसके नंबर पर कोई कॉल आई। वह बात करती हुई छत पर चली गई। उसने देखा कि आसपास छतों पर मोहल्ले के लोग खड़े थे। वह उसकी ओर टार्च जलाकर चोर-चोर चिल्लाते हुए दौड़े।
Trending Videos

भीड़ से बचने के लिए लड़की ने छत से लगाई छलांग
युवती ने बताया कि वह इससे काफी डर गई और छत का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगी। कुंडा फंसने से दरवाजा नहीं खुला तो भीड़ से बचने को उसने छत से छलांग लगा दी। 

 

रस्सी से हाथ-पैर बांधकर चोर बताकर पीटा
छत से नीचे गिरने के बाद मोहल्ले के लोगों ने उसकी डंडों से पिटाई की। रस्सी से हाथ-पैर बांधकर चोर बताकर पीटा। उसके दो दांत टूट गए। पैर में चोट आई। उसने विनय का नाम बताया तो उसे छोड़ा गया।
 

युवती ने हाथ जोड़कर कहा- मैं चोर नहीं हूं
युवती की पिटाई का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें भीड़ का शोर सुनाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि कई और वीडियो भी बने हैं, जिन्हें अभी वायरल नहीं किया गया है। इनमें युवाओं की टोली युवती को पीटने व सवाल पूछने में जुटी दिख रही है तो उम्रदराज लोग तमाशबीन बने खड़े हैं। युवती खुद कह रही है कि प्लीज पहले पुलिस को ही बुला लो। वह चोर नहीं है। बाद में पुलिस ने आकर उसे छुड़ाया।

पहले हल्के में लिया, वीडियो के बाद चुस्त हुई पुलिस
जिले में भीड़ हिंसा के कई मामले हो चुके हैं। भोजीपुरा क्षेत्र में 55 वर्षीय शख्स को लोगों ने तीन दिन पहले चोर बताकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। लगभग हर रात तीन से चार लोगों को भीड़ पीट रही है। पुलिस भी भीड़ को रोकने या उस पर कार्रवाई करने में संकोच कर रही है। इस घटना में भी ऐसा ही हुआ। शनिवार दोपहर जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो किला पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी की। 

 

युवती की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट लिखी है। फिलहाल, वायरल वीडियो से चेहरे पहचानकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed