फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drizzle will occur again after dense fog for three days

तीन दिन तक घने कोहरे के बाद फिर होगी बूंदाबांदी

Sat, 06 Feb 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Drizzle will occur again after dense fog for three days
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बृहस्पतिवार रात 5 एमएम बारिश के बाद खिली चटख धूप

विज्ञापन
बरेली। बृहस्पतिवार को दिन में बूंदाबांदी के बाद रात में शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। करीब पांच मिलीमीटर बारिश के बाद सुबह आसमान साफ हुआ तो चटख धूप खिली। पहाड़ों से हवा न आने से तापमान भी ऊपर चढ़ गया। अब मौसम विभाग ने तीन दिन तक हल्के और घने कोहरे के बाद फिर बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह से मंडरा रहे बादलों से रात में निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने पर बारिश शुरू हुई जो सुबह पांच बजे तक जारी रही। बारिश के बाद बादलों का जमाव खत्म होने से तेज धूप खिली। तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम बृहस्पतिवार की अपेक्षा दो डिग्री कम 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का स्तर 80 फीसदी रिकॉर्ड हुआ। उन्होंने अगले तीन दिन तक सुबह और शाम हल्के घने कोहरे के साथ दिन में धूप खिलने की उम्मीद जताई है। हवा की दिशा बदलने से तीन दिन बाद हल्के बादल मंडरा सकते हैं जो अनुकूल माहौल बनने पर हल्की बारिश भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed