{"_id":"6467d2f651e4915a8e0a1769","slug":"driver-operator-found-without-uniform-there-were-not-enough-arrangements-to-extinguish-the-fire-bareilly-news-c-4-1-159355-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिना वर्दी के मिले चालक-परिचालक, आग बुझाने के नहीं थे पर्याप्त इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिना वर्दी के मिले चालक-परिचालक, आग बुझाने के नहीं थे पर्याप्त इंतजाम
Sat, 20 May 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 20 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज के जीएम टेक्निकल व बरेली रीजन के नोडल अधिकारी श्याम बाबू ने शुक्रवार को बरेली, रुहेलखंड डिपो के वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने सेटेलाइट और पुराना बस स्टैंड पहुंच कर बसों को भी देखा। इस दौरान उन्हें बिना वर्दी के चालक और परिचालक मिले और आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए।
बरेली डिपो की कानपुर जा रही एसी बस में 14 मई को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई थी। बस में सवार 30 यात्रियों ने किसी तरह से अपनी जान बचाई थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बरेली पहुंचे नोडल अधिकारी श्याम बाबू ने पहले रीजनल वर्कशॉप का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बसों की वायरिंग, बैट्री, इंजन और बसों में आग बुझाने के इंतजाम देखे। चेकिंग के दौरान रुहेलखंड डिपो की एसी बस के चालक-परिचालक बिना वर्दी में मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। अधिकारियों को चेताया कि बिना वर्दी के किसी चालक-परिचालक को ड्यूटी पर न भेजा जाए। सेटेलाइट और पुराना बस स्टैंड परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
पुराना बस स्टैंड पर उन्होंने ईटीएम कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरएम दीपक चौधरी को यात्री सुविधाओं की बेहतरी के निर्देश दिए। एसएम संजीव यादव को मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार बसों के रख-रखाव के निर्देश दिए। इस दौरान एआरएम रुहेलखंड डिपो योगेंद्र कुमार, बरेली डिपो संजय श्रीवास्तव, एआरएम फाइनेंस राजेश पाठक आदि भी रहे।