फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Driver-guards did not arrive on duty on time, Long hall freight train stood for one hour

समय पर ड्यूटी नहीं पहुंचे ड्राइवर-गार्ड, एक घंटा खड़ी रही लांग हाल मालगाड़ी

Fri, 14 Feb 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Driver-guards did not arrive on duty on time, Long hall freight train stood for one hour
बोगी से धुआं उठने के बाद पानी डालता रेल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

राजधानी समेत कई ट्रेनों के बीच रास्ते रुकने से रेलवे बोर्ड में मचा हड़कंप
विज्ञापन

मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम ने दिए ड्राइवर-गार्ड पर कार्रवाई के संकेत


बरेली। ड्राइवर और गार्ड के इंतजार में रोजा स्टेशन पर लांग हाल मालगाड़ी मेन लाइन पर करीब एक घंटा खड़ी रही, जिसके चलते राजधानी समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। बताया जाता है कि ड्राइवर और गार्ड के पहुंचने पर जब मालगाड़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई तो मुख्य इंजन मामूली खराबी के कारण आगे नहीं बढ़ सका, जिसे तुरंत ही दुरुस्त कर लिया गया। उधर, राजधानी समेत कई ट्रेनों को बीच रास्ते रोके जाने से रेलवे बोर्ड में हड़कंप मच गया। इस मामले में एडीआरएम मुरादाबाद ने ड्राइवर और गार्ड पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक, डाउन लाइन (मुरादाबाद से लखनऊ) पर लांग हाल मालगाड़ी (दो मालगाड़ियों को जोड़कर एक) लखनऊ दिशा की ओर जा रही थी। दोपहर 1:40 बजे लांग हाल मालगाड़ी रोजा स्टेशन पर रुकी। मालगाड़ी में दो इंजन होने से एक इंजन पर ड्राइवर और गार्ड देरी से रोजा स्टेशन पहुंचे। सिग्नल डाउन होने के बाद भी ट्रेन नहीं चली तो राजधानी समेत कई ट्रेनें रोक दी गईं। मेन लाइन पर ट्रेन खड़ी होने से बरेली से लखनऊ जाने वाली अन्य ट्रेनें भी बीच के स्टेशनों पर रोक दी गईं।
विज्ञापन

नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के अचानक तिलहर में रुकने से रेलवे बोर्ड में हड़कंप मच गया। रोजा के स्टेशन मास्टर ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को वास्तुस्थिति से अवगत कराया। इस बीच लालगढ़ डिब्रूगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस, जम्मूतवी सियालदह स्पेशल ट्रेन, लोहित एक्सप्रेस समेत दो मालगाड़ियां भी बंथरा, तिलहर, मीरानपुर कटरा आदि स्टेशनों पर रोक दी गईं। करीब 2:20 बजे ड्राइवर और गार्ड ट्रेन पर पहुंचे। तब मालगाड़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई तो इंजन तकनीकि फाल्ट के चलते आगे नहीं बढ़ा, जिसे तुरंत ही सुधार कर मालगाड़ी को लखनऊ दिशा में रवाना कराया गया। इस मामले में मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम मानसिंह मीणा ने ड्राइवर और गार्ड पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed