{"_id":"6834d46c1716953b0f0e98e0","slug":"driver-dozed-off-roadways-bus-overturned-12-passengers-injured-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1328-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चालक को आई झपकी, रोडवेज बस पलटी, 12 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चालक को आई झपकी, रोडवेज बस पलटी, 12 यात्री घायल
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह चार बजे के करीब टिसुआ में दिल्ली से शाहजहांपुर जा रही रोडवेज बस चालक को झपकी आने के कारण पुलिया से जा टकराई। हादसे में बस के अगले दोनों पहिये निकल गए। इसकी वजह से बस वही डिवाइडर पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से यात्रियों को बाहर निकलवाया। 12 घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे शाहजहांपुर डिपो की बस दिल्ली से आ रही थी। तभी नेशनल हाईवे पर टिसुआ के पास पुलिया से बस टकरा गई। बताया जा रहा है कि रोडवेज चालक को झपकी आ गई थी। पुलिया में टक्कर लगने के बाद बस के अगले पहिये निकल गए। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जाकर पलट गई। बस में सवार अमित कुमार निवासी लखीमपुर, दिव्यांश, रमेश, विपिन कुमार निवासी शाहजहांपुर, आकाश,पोशाकी ,काजल, शिवकुमार, ओमपाल, रेनू देवी, , अनारकली, रीना, रोहित दिल्ली से आ रहे थे। इन सभी को चोटें आई हैं। इसमें सवार अन्य 15 यात्रियों को दूसरी बस द्वारा गंतव्य पर भिजवाया गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन से बस को हटवाकर यातायात शुरू करवाया। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बस चालक को झपकी आने के बाद बस पलट गई थी। संवाद
--
ट्रॉली पलटने से पांच घायल
आंवला। क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी के समीप सड़क पर ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्राॅली में बैठे पांच लोग गंभीर घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि दो घायलों को सीएचसी लाया गया है।
विज्ञापन
बदायूं जिले के बिल्सी के धर्मपुर बिहारीपुर गांव निवासी उमेश, मोरश्री, लता, रूपवती और मंजू थाना बिशारतगंज के गांव पस्तौर में अपनी रिश्तेदारी में विवाह समारोह से पूर्व भात के रस्म में आए थे। इस को संपन्न करके सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हिच निकल गया और ट्राॅली पलट गई। सभी घायलाें को सीएचसी लाया गया। यहां से गंभीर हालात में लता, रूपवती व मंजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद
--
बजरपुट से भरा ट्रक सड़क पर पलटा
आंवला। सोमवार अलसुबह पुरैना तिराहे से स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर बजरपुट से भरा एक डंपर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। चालक के अनुसार वे बदायूं दिशा की ओर जा रहे थे। अचानक सामने डिवाइडर आ जाने से डंपर टकरा कर पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से बजरपुट खाली कराया। कई घंटे बाद जेसीबी की सहायता से ट्रक को सड़क से हटवाया गया। संवाद