फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   driver burnt alive after uncontrolled truck collided with tree on Nainital highway in Bareilly

बरेली में दर्दनाक हादसा: ट्रक चालक के शरीर में घुसा गर्डर, फिर केबिन में भड़की आग, जिंदा जलकर मौत

Thu, 26 Jun 2025 12:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 12:54 PM IST
सार

Road Accident in Bareilly : बरेली से बहेड़ी की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिसमें आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। चालक के शरीर में ट्रक पर लदा गर्डर भी घुस गया था, जिससे वह केबिन से बाहर नहीं निकल पाया। हादसा बृहस्पतिवार सुबह देवरनियां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर हुआ। 

विज्ञापन
driver burnt alive after uncontrolled truck collided with tree on Nainital highway in Bareilly
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इससे ट्रक पर लदे गर्डर चालक को चीरते हुए केबिन से बाहर निकल गए। इसी दौरान इंजन से निकली चिंगारी से ट्रक के केबिन में आग लग गई। इससे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, वहीं पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवा दिया। 

विज्ञापन


घटना सुबह साढ़े चार बजे देवरनियां से बहेड़ी की ओर हाईवे पर हुई। ट्रक चालक झारखंड के जमशेदपुर निवासी 35 वर्षीय शिबू कुमार खाटी ट्रक में लोहे के गर्डर लेकर हरिद्वार जा रहा था। बहेड़ी से किच्छा होकर उसे हरिद्वार के रास्ते पर बढ़ना था। बताया जा रहा है कि नींद की झपकी आने से उसका नियंत्रण ट्रक से हट गया और ट्रक डिवाइडर पार करके दूसरी ओर पेड़ से टकरा गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: सात साल में हिस्ट्रीशीटर जुबैर ने बनाई अकूत संपत्ति, एक मकान पर चला बुलडोजर... चार और निशान पर
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बुरी तरह जल गया शव 
इससे ट्रक में लोड गर्डर आगे केबिन में घुस गए। इनमें से एक गर्डर ड्राइवर के शरीर को चीरता हुआ आगे निकल गया। शिबू केबिन में फंस गया। तभी इंजन से निकली चिंगारी से केबिन में आग लग गई। बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था और आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बाहर खड़े लोग व राहगीर कुछ नहीं कर सके। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती, तब तक शिबू की मौत हो चुकी थी। शव बुरी तरह झुलस चुका था, उसे किसी तरह खींचकर बाहर निकाला गया। 

शिबू कुमार के परिवार से पुलिस ने संपर्क किया। परिजनों ने बताया कि वह परिवार का इकलौता कमाऊ शख्स था। काफी जिम्मेदार और मेहनती था। उसकी मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। देवरनियां थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि वाहन के मालिक से फोन पर बात हुई तो पता लगा कि ड्राइवर शिबू अकेला ही था। शायद वह लगातार ट्रक चलाने की वजह से नींद में था और ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed