फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dress with a name registered in the Limca Book of coal

कोयले की ड्रेस बनाकर लिम्का बुक में दर्ज कराया नाम 

Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Dress with a name registered in the Limca Book of coal
कोयला ड्रेस - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बेशक इस ड्रेस को पहन नहीं सकते, लेकिन जिस तरह से इसे बनाया गया है उसे देखकर आप भी इसके कायल हो जाएंगे। शहामतगंज स्थित आंचल कालोनी में रहने वाली राखी गुप्ता ने कोयले की ड्रेस बनाई है। उनका यह प्रयास रंग लाया और लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

राखी गुप्ता ने इससे पहले मोम से बनी ड्रेस को बनाया था, जिसे भी लिम्का बुक रिकार्ड में दर्ज किया गया है। इस समय राखी दिल्ली में हैं। उन्होंने बताया कि 2 फीट छह इंच की पूरी ड्रेस कोयले से बनी है। इसमें कपड़े का प्रयोग नहीं किया गया है। कोयले को मोल्ड कर तार से जोड़ा गया है। 17.5 मीटर तार का प्रयोग पांच किलोग्राम कोयले को जोड़ने में किया गया। इस ड्रेस का वजन छह किलोग्राम है। राखी ने ड्रेस 29 अप्रैल को बनाना शुरू की और 14 मई 2016 को कंपलीट की। राखी कहती हैं कि उन्होंने अभी तक ड्रेस की कीमत का आंकलन नहीं किया है। उनको कुछ अलग बनाना था जिसके बारे में सिर्फ सोचा या सुना गया हो। इसलिए इस ड्रेस को बनाया। 
विज्ञापन

- परिवार डॉक्टर खुद फैशन में 
राखी के पिता डॉ. एससी गुप्ता मानसिक अस्पताल में चिकित्सक थे। अब वह रिटायर्ड हो चुके हैं। बहन दंत चिकित्सक है और भाई भी चिकित्सक है। मां गृहणी हैं। राखी कहती हैं कि पूरा परिवार चिकित्सा के क्षेत्र में है, लेकिन उनको कुछ अलग करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed