फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drains should be cleaned before the monsoon, and sanitation workers should visit regularly.

Bareilly News: बरसात से पहले हो नालों की सफाई, नियमित आएं सफाई कर्मचारी

Mon, 20 Apr 2026 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Drains should be cleaned before the monsoon, and sanitation workers should visit regularly.
बरेली। 30 हजार की आबादी वाले सैदपुर हॉकिन्स (वार्ड-55) में विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी सुविधाओं का अभाव हैं। नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही है। इसके चलते गंदगी रहती है। मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन

ये समस्याएं रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में वार्ड के लोगों ने साझा कीं। अशोक गुप्ता ने बताया कि नाली की सफाई नियमित नहीं हो रही है। मच्छरों की संख्या बढ़ने लगी है, लेकिन निगम की ओर से फॉगिंग नहीं हो रही है। जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सेटेलाइट पर हुई घटना के बाद नाले पर बैरिकेडिंग तो करा दी गई मगर, सफाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

सुधीर कुमार अस्थाना ने बताया कि नाले की सफाई न होने के कारण बारिश में जलभराव होता है। निचले इलाकों में लोग आवागमन की दिक्कतों से जूझते हैं। प्रमोद गंगवार ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी का समय नियमित नहीं है। कभी गाड़ी सुबह आती है तो कभी दोपहर बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड के कई मोहल्लों में कुत्तों व बंदरों का भी आतंक है। कार्यक्रम में रोहताश गुप्ता, अशोक गुप्ता, दीन दयाल मौर्य, सुधीर अग्रवाल, रीता अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
वर्जन :
वार्ड-55 में शहर की पॉश कॉलोनियां आती हैं। इसके बाद भी यहां आवश्यक सुविधाएं तक नहीं हैं। कई जगह सड़कें टूट चुकी हैं। इन्हें सही कराया जाना चाहिए। - अमित गुप्ता

सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से आवागमन में दिक्कतें आती हैं। पुलिस चौकी से लेकर पुल की ओर जाने वाला रोड बहुत व्यस्त रहता है। इस पर परेशानी और ज्यादा है। - हर्ष चौहान


पार्षद बोले :
वार्ड में 12 करोड़ रुपये से विकास के कार्य हो रहे हैं। कई अन्य जगहों पर भी काम जल्द शुरू होगा। अधिकारियों से कहकर जल्द ही फॉगिंग कराई जाएगी। पुलिस चौकी के पास से नाला भी बन रहा है। इसका काम पूरा होने के बाद जलभराव से निजात मिलेगी। - नवल किशोर मौर्य, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed