फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drains overflowed with just light rain; traffic ground to a halt due to waterlogging.

Bareilly News: हल्की बारिश में ही उफनाए नाले, जलभराव से थम गई रफ्तार

Sat, 04 Jul 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 04 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Drains overflowed with just light rain; traffic ground to a halt due to waterlogging.
बरेली। शहर में शुक्रवार को हुई हल्की बारिश ने ही नगर निगम की मानसून पूर्व तैयारियों और नाला सफाई के दावों की हवा निकाल दी। सिविल लाइंस, सुभाषनगर और मढ़ीनाथ समेत शहर के अन्य इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुभाषनगर पुलिया से गुजरने में लोगों को काफी परेशानी हुई। यहां कुछ ही देर की बारिश के बाद इतना पानी जमा हो गया कि दोपहिया वाहन बंद होने लगे। राहगीरों को उन्हें धक्का मारकर ले जाना पड़ा। कई लोग पानी कम होने के इंतजार में सड़कों के किनारे घंटों तक खड़े रहे। मढ़ीनाथ क्षेत्र में सड़कों पर पानी भर गया। यहां के निवासियों और राहगीरों को सुरक्षित निकलने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से समय रहते नालों की सफाई नहीं कराई गई। इस कारण पानी की निकासी ठप हो गई और हल्की बारिश में ही पूरा इलाका जलमग्न हो गया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि जहां-जहां नाले चोक हैं, उन्हें साफ कराया जा रहा है। बरसात से पहले सभी नाले की सफाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed