फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drains built at a cost of crores, contractors forgot to lay slabs

Bareilly News: करोड़ों की लागत से बनाईं नालियां, स्लैब डालना भूले ठेकेदार

Sun, 17 May 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Drains built at a cost of crores, contractors forgot to lay slabs
बरेली। नगर निगम में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लोगों ने लगाया है। नाली निर्माण के बाद उन्हें स्लैब से ढकने के स्पष्ट नियमों के बावजूद ठेकेदारों और अभियंताओं की मिलीभगत से करोड़ों रुपये पानी में बहाए जा रहे हैं। शहर के कई इलाकों में नालियों को निर्माण के बाद खुला छोड़ दिया गया है। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक, चालू वर्ष में जनवरी से लेकर 10 मई तक शहर के विभिन्न वार्डों में 2.15 करोड़ रुपये से 77 नालियों का निर्माण कराया जा चुका है, पर उन पर स्लैब नहीं डाले गए हैं। कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारों ने नियमों को ताक पर रख दिया है। नियमानुसार, भुगतान से पहले संबंधित जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर को कार्य का भौतिक सत्यापन करना होता है, लेकिन कई मामलों में इन्होंने मौके पर जाने की जहमत तक नहीं उठाई। अधिकारियों की इसी सुस्ती और अनदेखी के चलते ठेकेदार खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

ठेकेदार ने चालाकी दिखाते हुए वहां तीन अलग-अलग घटिया क्वालिटी के स्लैब डाल दिए। भुगतान के वक्त सिर्फ अच्छी क्वालिटी वाले स्लैब के हिस्से की तस्वीरें खींचकर फाइल में लगा दी गईं और पूरा भुगतान डकार लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 1
सुभाषनगर में नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत नाली व सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। यहां के रहने वाले भूपेंद्र ने बताया कि निर्माण से पहले जेसीबी लगाकर सभी स्लैब आदि तोड़ दिए गए। उसके बाद ठेकेदार ने रोड तो बना दी, पर नालियों पर स्लैब डालने की जहमत नहीं उठाई। जहां लोगों ने ज्यादा दबाव बनाया, वहां ठेकेदार ने घटिया क्वालिटी के स्लैब डाल दिए। भुगतान के वक्त अच्छी क्वालिटी के स्लैब की तस्वीरें फाइल में लगा दी गईं और सरकारी धन डकार लिया गया। हालत यह है कि लोगों को अपने घर व दुकान के बाहर खुद ही स्लैब डलवाना पड़ रहा है।

केस 2
सीबीगंज के सर्वाेदयनगर निवासी आशीष ने बताया कि तीन माह पहले उनके घर के बाहर नाली का चौड़ीकरण हुआ है। ठेकेदार ने सभी स्लैब ताेड़ दिए। एक महीने में नाली तो बन गई, लेकिन घरों के आगे स्लैब नहीं डलवाए गए। जब लोगों ने ठेकेदार से कहा तो उसने नाली के ऊपर अतिक्रमण की बात कह दी। इसके बाद लोगों ने निजी खर्च से नाली के ऊपर जाल डलवाए।


वर्जन

नालियों के निर्माण के दौरान स्लैब डाले जाने चाहिए। कई जगह स्लैब डाले भी गए हैं। जहां शिकायत है, वहां टीम भेजकर दिखवाया जाएगा। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed