फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drain masonry weak in Nekpur, contractor fined one lakh

Bareilly News: नेकपुर में नाली की चिनाई कमजोर, ठेकेदार पर एक लाख का जुर्माना

Wed, 05 Feb 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Drain masonry weak in Nekpur, contractor fined one lakh
बरेली। नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने टीम के साथ नेकपुर वार्ड में निरीक्षण किया तो नाली की चिनाई कमजोर मिली। संबंधित फर्म राजीव ट्रे़डर्स पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुख्य अभियंता ने बताया कि सीसी रोड और नाली निर्माण की गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी। अब क्यूब टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

नेकपुर मढ़ीनाथ में विभिन्न जगह सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य चल रहा था। नगर आयुक्त के आदेश पर मुख्य अभियंता ने निरीक्षण किया तो नाली में लगीं ईंटें गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरीं। इस पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी फर्म पर पहले भी खराब गुणवत्ता के मामले में 50 हजार का जुर्माना लगाया गया था। मुख्य अभियंता ने वार्ड 32 में राइफल क्लब के पास अरोड़ा आरसीसी वर्क्स की ओर से बनवाए गए नाले का भी निरीक्षण किया। इसमें क्यूब टेस्ट और कोर कटिंग कर गुणवत्ता परखे जाने के आदेश दिए। इसमें खरा उतरने पर ही भुगतान होंगे। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed