{"_id":"6a4ab19359d4942dd50c883b","slug":"drain-cleaning-report-to-be-submitted-today-decision-on-subhash-nagar-culvert-to-follow-bareilly-news-c-4-bly1053-919164-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आज सौंपी जाएगी नाला सफाई की रिपोर्ट, फिर होगा सुभाषनगर पुलिया का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आज सौंपी जाएगी नाला सफाई की रिपोर्ट, फिर होगा सुभाषनगर पुलिया का फैसला
Mon, 06 Jul 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मानसून सिर पर आ गया और कार्यकारिणी की बैठक में पार्षदों ने आवाज बुलंद की तो नगर निगम हरकत में आया। नगर आयुक्त ने शहर के 28 बड़े नालों की सफाई की रिपोर्ट तलब की है। यह सोमवार को नगर आयुक्त को सौंपी जाएगी। इसके बाद निगम के अफसर मौके की हकीकत परखेंगे, फिर सुभाषनगर पुलिया के नीचे से गुजर रहे नाले की सफाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
शहर में नाला सफाई के नाम पर की जा रही खानापूर्ति को लेकर पार्षदों ने महापौर उमेश गौतम से लेकर नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य तक शिकायतें की हैं। पिछले दिनों हुई कार्यकारिणी की बैठक में भी इस मुद्दे पर पार्षदों ने निगम के अधिकारियों को घेरा था। पार्षदों का आरोप है कि बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद ठेकेदार नालों की तली झाड़ सफाई नहीं कर रहे हैं। सफाई के बाद भी अधिकतर नाले सिल्ट और कचरे से पटे पड़े हैं। ठेकेदारों की यह लापरवाही आने वाले दिनों में शहरवासियों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।
इस कवायद में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण काम अशोका फोम से मिशन कंपाउंड होते हुए सुभाषनगर पुलिया तक के बड़े नाले की सफाई है। इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या बेहद गंभीर रहती है, जिसे देखते हुए निगम फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि अधिकारियों के रियलिटी चेक के बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर सुभाषनगर पुलिया के नीचे से गुजर रहे नाले की सफाई का आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
सुभाषनगर पुलिया पर सामान्य रहा यातायात
सुभाषनगर पुलिया पर रविवार को यातायात सामान्य रहा। स्थानीय लोगों को आशंका थी कि रविवार से पुलिया को सफाई के लिए बंद कर दिया जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।