{"_id":"688735fef439f101d40c15a1","slug":"dr-tanu-jain-became-the-ceo-of-bareilly-cantonment-board-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली छावनी परिषद की सीईओ बनीं डॉ. तनु जैन, कार्यभार ग्रहण कर गिनाईं प्राथमिकताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली छावनी परिषद की सीईओ बनीं डॉ. तनु जैन, कार्यभार ग्रहण कर गिनाईं प्राथमिकताएं
Mon, 28 Jul 2025 02:04 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:04 PM IST
सार
डॉक्टर तनु जैन को बरेली छावनी परिषद का सीईओ बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया और अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।
विज्ञापन
डॉ. तनु जैन ने ग्रहण किया कार्यभार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉक्टर तनु जैन ने सोमवार के बरेली छावनी परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के पद का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. जैन तनु ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बरेली छावनी क्षेत्र को स्वच्छ, हरित, सुरक्षित और नागरिक हितैषी बनाना है। इनसे पहले सीईओ रहे रविंद्र को अंबाला मंडल का रक्षा संपदा अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने समावेशी विकास, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण, पर्यावरणीय संरक्षण, और कौशल विकास को अपने कार्यकाल के मुख्य बिंदुओं के रूप में रेखांकित किया है। छावनी परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने मिलकर छावनी क्षेत्र को आदर्श और प्रगतिशील बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन