{"_id":"584710a14f1c1b2434448384","slug":"dr-parinirvan-day-remembered-brambedkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डा. भीमराव अंबेडकर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डा. भीमराव अंबेडकर
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 07 Dec 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. Parinirvan Day Remembered. BRAmbedkar
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगह जगह बाबा साहब बीआर अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम हुए। इस मौके पर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। बसपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम किए और विपक्ष पर तीखे प्रहार किए। कार्यक्रम स्थलों पर बड़ी स्क्रीन पर बसपा मुखिया का भाषण दिखाया गया।
बसपा ने परिनिर्वाण दिवस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान राजनैतिक ताकत का एहसास कराया और नोट बंदी और प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था की तीखी आलोचना की। मौसम खराब होने पर भी सबसे ज्यादा भीड़ लाल फाटक बदायूं मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में जुटी। इस मौके पर बिथरी विधायक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब के संघर्ष के चलते ही दलित और पिछड़ों को सामाजिक न्याय मिल पाया। इस लड़ाई को अब बसपा आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था से सभी परेशान हैं। हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। जनता को बसपा का कार्यकाल याद आ रहा है। मंडल अध्यक्ष दीनदयाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश सागर, ब्रह्मानंद शर्मा, सीबी कुरील, देवेंद्र सिंह, लक्ष्मीनरायण आदि ने गांव गांव प्रचार करने का आग्रह किया।
प्रभा सिनेमा परिसर में कार्यक्रम में नोट बंदी मुद्दा छाया रहा। कैंट प्रत्याशी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इससे पूरा देश प्रभावित हो गया है। हर वर्ग परेशान है, मजदूर काम नहीं पा रहा है। दो हजार एटीएम से लेने के लिए पूरा दिन बीत रहा है। इससे पहले राजेंद्र गुप्ता और मुख्य अतिथि दिनेश कुमार आदि ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जितेंद्र पाल सिंह, मोहसिन आलम, वेदप्रकाश वाल्मिकि, मोंटी शुक्ला, संजीव चांदना, जुगल सुखानी, मनमोहन सब्बरवाल, हर्ष अग्रवाल, राजेंद्र कश्यप, पारस गुप्ता, हरी सिंह वरदान, रूबी परवीन, बीना गौतम, महेश कन्नोजिया, नवल किशोर, रवि यादव आदि ने कांग्रेस, भाजपा और सपा पर तीखे प्रहार किए। पिछड़ा वर्ग मंडलीय अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद गंगवार बहेड़ी में मुख्य अतिथि रहे।