फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr. Brijeshwar Singh nominated for Padma Shri

Bareilly News: डॉ. बृजेश्वर सिंह पद्मश्री सम्मान के लिए नामित

Sun, 03 Sep 2023 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 03 Sep 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dr. Brijeshwar Singh nominated for Padma Shri
बरेली। शहर के वरिष्ठ ट्रॉमा सर्जन डॉ. बृजेश्वर सिंह को पद्मश्री सम्मान के लिए नामित किया गया है। यह नामांकन थिएटर के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज को बेहतर दिशा में ले जाने के उनके प्रयासों के मद्देनजर किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. बृजेश्वर 15 वर्षों से भी अधिक समय से थिएटर प्रोत्साहन में जुटे हैं। ''रंग विनायक रंग मंडल'' संस्था के संरक्षक हैं। इस संस्था का नेतृत्व करते हुए अब तक 50 से अधिक नाटकों को तैयार करवाकर उन्हें रंगमंचीय पहचान दिलाई है। बरेली में विंडरमेयर थिएटर नाम से अंतरराष्ट्रीय स्तर के ब्लैक बॉक्स थिएटर की स्थापना की है। बरेली में राष्ट्रीय स्तर के 13 थिएटर महोत्सव आयोजित करा चुके हैं। खास बात ये है कि बरेली के जिलाधिकारी ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ की ओर से भी डॉ. बृजेश्वर सिंह को पद्मश्री सम्मान के लिए नामित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. बृजेश्वर ने ‘पैलेडिन’ और ‘जिंदगी जरा सी है’ जैसे कामयाब नाटक भी लिखे हैं। वह अब तक पांच सौ से अधिक कलाकारों को नि:शुल्क थिएटर प्रशिक्षण दिला चुके हैं। प्रत्येक वर्ष बच्चों के लिए थिएटर वर्कशाप भी आयोजित करते हैं। दिशा स्कूल के विशेष रूप से सक्षम छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए थिएटर को माध्यम बनाने का प्रयोग भी सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीतमयी रामलीला का तीन घंटे लंबा थिएट्रिकल शो डॉ. बृजेश्वर के सर्वाधिक लोकप्रिय योगदानों में से एक है। यह रामलीला विंडरमेयर में हर साल नवरात्र में मंचित की जाती है। हाल ही में डॉ. बृजेश्वर ने विंडरमेयर ग्रांट्स की शुरुआत की है। इसके तहत युवा कलाकारों को नाटक बनाने के लिए एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed