Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr BR Ambedkar statue was vandalized by goons caught on CCTV in Bareilly

Bareilly News: आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, सीसीटीवी में कैद खुराफाती, पुलिस ने पांच आरोपी पकड़े

Thu, 26 Jun 2025 11:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 11:51 AM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होने के बाद खुराफातियों ने हरकत कर दी। बुधवार रात खुराफातियों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से बाबा साहब के अनुयायियों में आक्रोश फैल गया।  

विज्ञापन
Dr BR Ambedkar statue was vandalized by goons caught on CCTV in Bareilly
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में खुराफातियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में बुधवार रात तीन लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा देखी तो आक्रोश फैल गया। मौके पर बाबा साहब के अनुयायी जुट गए। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राहुल सिंह, एसडीएम, तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से घटना की जानकारी की। 

विज्ञापन
Trending Videos

प्रतिमा लगाने को लेकर एक माह से चल रहा विवाद 
जानकारी के मुताबिक गंगापुर गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर बीते एक माह से विवाद चल रहा था। इस बीच बाबा साहब के अनुयायियों ने प्रशासन की बिना अनुमति लिए ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा स्थापित कर दी। बुधवार देर रात तीन लोगों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करते दिख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: सात साल में हिस्ट्रीशीटर जुबैर ने बनाई अकूत संपत्ति, एक मकान पर चला बुलडोजर... चार और निशान पर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया 
घटना की जानकारी होते ही बाबा साहब के अनुयायियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी ताराचंद्र ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसमें गांव के ही कुछ लोगों पर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। जातिसूचक शब्द कहने और धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। सीओ गौरव सिंह ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

शहर में प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की उड़ी अफवाह 
शहर में कोतवाली के सामने अंबेडकर पार्क में लगी डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की अफवाह उड़ा दी गई। नवाबगंज की घटना के बाद कोतवाली क्षेत्र में इस तरह की खबर से अधिकारी सकते में आ गए। तत्काल ही पुलिस ने प्रतिमा का निरीक्षण किया तो पता चला कि यहां पार्क में शाम के समय बच्चे खेलने आते हैं।

उन्होंने कुछ हिस्से का पेंट छुटा दिया है। प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित मिली। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रतिमा के पास अब पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाई जाएगी। बरेली पुलिस महापुरुषों की प्रतिमा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed