फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr. Ambedkar's statue which was being installed without permission was removed, there was a scuffle

Bareilly News: बगैर इजाजत लगाई जा रही डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को हटवाया, नोकझोंक

Wed, 18 Jun 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue which was being installed without permission was removed, there was a scuffle
अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर पुलिस उसे भीम आर्मी की कार्यकर्ताओं की हुई झड़प।
फरीदपुर। क्षेत्र के गांव रुरिया रायपुर में बगैर इजाजत लगाई जा रही बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस ने हटवा दिया है। इसके बाद पुलिस और भीम आर्मी-आसपा कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों में नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ता देख तीन थानों की पुलिस फोर्स व नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी मौके पर पहुंच गए। वहीं, प्रदर्शन करते हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने अप्रैल में इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रुरिया रायपुर में सोमवार रात गांव के कुछ लोग बाबा साहब आंबेडकर की करीब चार फुट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा लगवा रहे थे। अन्य ग्रामीणों के विरोध के बाद सूचना पर आई पुलिस ने रात में ही प्रतिमा को लगाने से मना कर दिया। मंगलवार सुबह भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी काशीराम के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो वे काफी संख्या में गांव पहुंच गए। उनके साथ प्रतिमा लगाने वाले लोग भी एकत्रित हो गए। मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष एकत्रित हो गए और प्रतिमा लगाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर कई थानों की फोर्स व नायब तहसीलदार राकेश त्रिवेदी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया , तब भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को कहा कि चार दिन में इजाजत प्रशासन द्वारा नहीं दी गई तो वे बिना इजाजत मूर्ति को स्थापित कर देंगे। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह से वह कई बार डीएम को आवेदन कर चुके हैं, लेकिन इजाजत नहीं मिली। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर तानाशाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में भीम आर्मी प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अजय प्रधान, भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी कांशीराम बरेली के जिला प्रभारी पवन सागर, पूर्व नगर अध्यक्ष विकास कुमार, विशाल जाटव, सुमन कांत, गौतम, सुनील कुमार, गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद

--
कुछ लोगों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा रख दी थी। उन्हें समझाया गया तो उन्होंने खुद प्रतिमा वहां से हटा ली। प्रतिमा के अपमान या खंडित करने जैसा कोई मामला नहीं है। कुछ लोग ऐसी अफवाह फैला रहे हैं। उनकी पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अनुराग आर्य, एसएसपी

अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर पुलिस उसे भीम आर्मी की कार्यकर्ताओं की हुई झड़प।

अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर पुलिस उसे भीम आर्मी की कार्यकर्ताओं की हुई झड़प।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed