{"_id":"678acafa5d8187e2e1094353","slug":"dr-ambedkar-talked-about-equal-rights-for-all-bl-verma-bareilly-news-c-4-lko1064-563416-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर ने सभी को समान अधिकार की बात कही : बीएल वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर ने सभी को समान अधिकार की बात कही : बीएल वर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा, कांग्रेस ने कभी संविधान निर्माता को सम्मान नहीं दिया
बरेली। संविधान निर्माण डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमेशा सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए जाने की बात कही। दूसरी तरफ कांग्रेस धर्म व जाति के आधारित आरक्षण पर अड़ी रही। यह भी सच्चाई है कि कांग्रेस ने कभी डॉ. आंबेडकर को सम्मान नहीं दिया।
शुक्रवार को इन्वर्टिस विवि के सभागार में आयोजित भाजपा के संविधान गौरव अभियान में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि भाजपा संविधान के 75 साल पूरे होने को उत्सव के रूप में मना रही है। मंडल स्तर तक डॉ. आंबेडकर के लक्ष्य व संघर्ष को आमजन तक पहुंचाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस अभियान को भाजपा ने संविधान गौरव अभियान का नाम दिया है।
उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण के समय कांग्रेस ने धर्म आधारित आरक्षण पर जोर दिया था। इसके उलट डॉ. आंबेडकर ने देश के हर नागरिक को समान अधिकार दिया। कांग्रेस ने लगातार संविधान निर्माता का अपमान किया। इस दौरान राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना, पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष बरेली पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. श्याम बिहारी लाल, डॉ. राघवेंद्र सिंह, एमएलसी महाराज सिंह आदि मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो