{"_id":"69e7eba27537d0e247090266","slug":"dps-defeated-air-force-school-3-1-to-register-a-win-bareilly-news-c-4-bly1053-868690-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीपीएस ने एयरफोर्स स्कूल को 3-1 से शिकस्त देकर जीत दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीपीएस ने एयरफोर्स स्कूल को 3-1 से शिकस्त देकर जीत दर्ज की
Wed, 22 Apr 2026 02:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
श्री राममूर्ति स्मारक (एसआरएमएस) कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के मैदान पर मंगलवार को श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सीजन के पहले दिन उद्घाटन मुकाबला हुआ, जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने एयरफोर्स स्कूल को पेनाल्टी शूटआउट के रोमांचक दौर में 3-1 से शिकस्त देकर पहली जीत दर्ज की।
दिन के दूसरे मुकाबले में कृष्णा पब्लिक स्कूल और जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। कृष्णा पब्लिक स्कूल की टीम ने 1-0 के मामूली अंतर से जीत हासिल कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। वहीं, तीसरे मैच में जयपुरिया स्कूल की टीम मैदान पर नहीं पहुंच सकी, जिसके कारण विपक्षी सोबती पब्लिक स्कूल को वॉकओवर देकर विजयी घोषित कर दिया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने बताया कि फुटबॉल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त इस नॉकआउट टूर्नामेंट में कुल 15 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुपों (ए और बी) में विभाजित किया गया है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 14 मैच खेले जाएंगे। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन बरेली जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बख्शी ने किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच नसीम अख्तर, एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, सचिव डॉ. पुष्पेंद्र यादव, डॉ. आशुतोष पाडेय, डॉ. नितिन सक्सेना, स्पोर्ट्स ऑफिसर शंकरपाल सिंह गंगवार, डॉ. आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।