फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DPRO tell, is the head of Parasrampur Rafiq or Shafiq?

Bareilly News: डीपीआरओ बताएं, परसरामपुर के प्रधान रफीक हैं या शफीक

Tue, 26 Nov 2024 07:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
DPRO tell, is the head of Parasrampur Rafiq or Shafiq?
बरेली/नवाबगंज। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसरामपुर का प्रधान कौन? जैसे-जैसे इसकी जांच आगे बढ़ रही है, मामला उलझता जा रहा है। अब एसडीएम ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। बीडीओ भदपुरा पहले से ही इस मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, भूमि संरक्षण अधिकारी व डीआरडीए के सहायक अभियंता ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं को खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन

एक अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग की रिपोर्ट में प्रधान के रूप में शफीक का नाम दर्ज है। प्रधानी का चुनाव भी शफीक ही लड़ा था। इसके कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। प्रधानी के चुनाव में शफीक ने जो परचा भरा था, उस पर प्रस्तावक के तौर पर अपने बेटे मोहम्मद शोएब का नाम लिखवाया था, लेकिन जीत का प्रमाणपत्र रफीक के नाम से जारी हुआ था। रफीक के नाम से ही बैंक में खाता खोला गया। यानी, चुनाव संपन्न होने तक शफीक का नाम था, लेकिन उसके बाद रफीक का नाम आ गया।
विज्ञापन

शफीक के बेटे को बना दिया पंचायत सहायक
शफीक का बेटा पंचायत सहायक है। अगर शफीक प्रधान हैं तो उसका बेटा पंचायत सहायक कैसे बन सकता है? नियम तो यह है कि प्रधान के परिवार का कोई भी सदस्य पंचायत सहायक या रोजगार सेवक तक नहीं बन सकता। इस मामले में पंचायत सहायक पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चुनाव संपन्न होने तक शफीक का नाम है और चुनाव के बाद रफीक का नाम आ गया। इसमें यही जांच होनी है कि ये नाम किसने, कैसे और क्यों बदले? जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ से भी रिपोर्ट मांगी गई है। - अजय कुमार उपाध्याय, एसडीएम नवाबगंज
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed