{"_id":"5aa81edd4f1c1bb6758b5340","slug":"dozen-shops-of-two-shopkeepers-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बकायादारों की दर्जन भर से अधिक दुकानें सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बकायादारों की दर्जन भर से अधिक दुकानें सील
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
sealing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैक्स वसूली अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम की टीम ने दो जगह कार्रवाई कर दर्जन भर से अधिक दुकानें सील कर दीं।
विज्ञापन
बकाया वसूली न होने पर नगर निगम की टीम ने पहली कार्रवाई सिटी स्टेशन रोड, बिहारीपुर में कमल अरोरा की दुकानों पर की गई। यहां बनीं करीब नौ दुकानों को 8.22 लाख रुपये के बकाया में सील कर दिया गया। इसके बाद टीम चौपुला रोड पर कल्पना खंडेलवाल की दुकानों पर पहुंची। यहां की पांच दुकानों पर 3.11 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। इन्हें भी सील कर दिया गया। कार्रवाई करने वालों में मुख्य कर अधीक्षक राकेश सोनकर, राज नारायण कमल, विजय आदि मौजूद रहे।