फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dozen laborers on the name of wages hired from Hathras were captive for one week in Nawabganj

हाथरस के मजदूरों को बरेली में बनाया बंधक, दो पीड़िताओं ने थाने पहुंचकर सुनाई आपबीती

Sat, 25 May 2019 08:41 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवाबगंज (बरेली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवाबगंज (बरेली) Published by: राजेश सैनी Updated Sat, 25 May 2019 08:41 PM IST
सार

- दो महिलाएं चंगुल से भागकर थाने पहुंची तो पुलिस ने सभी बंधकों को छुड़वाया, 
- दो आरोपी हिरासत में, मानव तस्करी का आरोप

विज्ञापन
Dozen laborers on the name of wages hired from Hathras were captive for one week in Nawabganj
फाइल फोटो - फोटो : self

विस्तार

हाथरस से ईंट भट्ठे पर मजदूरी कराने के नाम पर लाए गए एक दर्जन से अधिक मजदूरों को नवाबगंज में एक सप्ताह से बंधक बनाकर रखा गया था। दो महिला मजदूर मौका मिलते ही आरोपियों की कैद से भाग निकलीं। मजदूरों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही सीओ भी कोतवाली पहुंच गए। मजदूरों ने उन्हें जम्मू कश्मीर ले जाकर बेचने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जनपद हाथरस के मथुरा रोड़ मोहल्ला ओड़पुरा निवासी भारती, अशोक, सर्वेश, अमीर चंद्र, राजकुमार आदि  मजदूरी करते हैं। उनका आरोप है कि नवाबगंज के मोहल्ला नालापार निवासी इरफान और अब्दुल शाहिद निवासी बरखन उन्हें यह कहकर यहां लाए थे कि बरेली में मजदूरी अच्छी मिलती है, वहां काम दिला देंगे। इस पर एक दर्जन लोग उनके साथ बरेली आ गए। जहां उन्हें तीन दिन तक कैद कर रखा गया।
विज्ञापन


बाद में यह लोग सभी को नवाबगंज ले आए और खाली गोदाम में बंधक बना लिया। जब मजदूरों ने घर जाने की जिद की तो उनके साथ मारपीट की गई। बाद में मजदूरों को जम्मू-कश्मीर ईंट भट्ठे पर काम करने ले जाने लगे। जब मजदूरों ने जाने से मना किया तो उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि दबंग उन्हें जम्मू-कश्मीर ले जाकर मानव तस्करी करने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दो महिला मजदूर मौका पाकर उनके चंगुल से भाग निकलीं। उन्होंने नवाबगंज कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी तो एसआई जयपाल सिंह टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंचे और मजदूरों के साथ ही बंधक बनाए गए बच्चों को छुड़ाकर थाने ले आए। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सूचना पर सीओ जगमोहन सिंह बुटोला ने भी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

मजदूरों से तहरीर मिल गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - राजेश कुमार सिंह, कोतवाल नवाबगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed