फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dowry harassment report on Hyderabad computer engineer

Bareilly News: हैदराबाद के कंप्यूटर इंजीनियर पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Mon, 24 Jun 2024 05:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment report on Hyderabad computer engineer
बरेली। हैदराबाद के कंप्यूटर इंजीनियर व ससुरालवालों के खिलाफ विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट प्रेमनगर थाने में दर्ज कराई है। विवाहिता का कहना है कि ससुराल वाले 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं पति का हैदराबाद में अपनी काम वाली से अवैध संबंध है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर की रहने वाली डाॅ. तेजस्वनी ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि 28 नवंबर 2022 को उसकी शादी शाहबाद भूड़ के रहने वाले अरुण सक्सेना से हुई थी। अरुण हैदराबाद में कंप्यूटर इंजीनियर है। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। ससुराल वाले खाने के लिए नहीं देते थे। गर्भवती होने पर डाॅ. तेजस्वनी हैदराबाद चली गईं। तेजस्वनी का कहना है कि हैदाराबाद जाकर उन्हें पता चला कि पति के संबंध काम वाली महिला से हो गए हैं। उन्होंने इसका विरोध किया। ससुराल वालों को बताया तो ससुर भी हैदराबाद आ गए। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन कुछ दिनों बाद ससुराल वालाें का रवैया बदलने लगा। अरुण पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। पति व ससुराल वाले मायके स 50 लाख रुपये लाकर देने का दबाव बनाने लगे। शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद प्रेमनगर पुलिस ने पति अरुण कुमार, ससुर डाॅ. योगेश चंद्रा, सांस संध्या सक्सेना, जेठ तरुण, जेठानी ईला के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed