फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dowry greedy husband marries second time, report filed on orders of SSP

Bareilly News: दहेज लोभी पति ने की दूसरी शादी, एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Jul 2024 05:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Dowry greedy husband marries second time, report filed on orders of SSP
नवाबगंज। दहेज लोभी पति ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को मारपीट कर घर से बेघर कर दिया। एसएसपी के आदेशों पर पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हरदुआ किफायतुल्ला के चुनने शाह ने अपनी पुत्री रजिया की शादी 28 फरवरी 2021 को ग्राम हाफिजगंज के असगर अली के पुत्र अबरार अली के साथ की थी। आरोप है कि शादी के 10 माह तक तो ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन उसके बाद उसे तरह-तरह से परेशान किया जाने लगा। इतना ही नहीं दूसरी शादी करने के लिए विवाहिता को धमकी दी जाने लगी। दो जून को उसके पति अबरार अली ने दूसरी शादी कर अपनी पहली पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया गया। उस समय उसके कोख में पल रहे शिशु की मौत हो गई। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति अबरार अली, ससुर असगर अली, सास साहवजादी, देवर नुसरत, अरबाज अली, ननद आसमां और सोनम के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed